नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राजा भैया के गढ़ में सेंध लगाने की तैयारी में है भाजपा, गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली में पार्टी के पदाधिकारियों से की चर्चा – भारत दर्पण लाइव

राजा भैया के गढ़ में सेंध लगाने की तैयारी में है भाजपा, गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली में पार्टी के पदाधिकारियों से की चर्चा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

राजा भैया के गढ़ में सेंध लगाने की तैयारी में है भाजपा, गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली में पार्टी के पदाधिकारियों से की चर्चा

प्रतापगढ़ 28 दिसम्बर
भारतीय जनता पार्टी कुंडा के जाने-माने विधायक और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के गढ़ में सेंध लगाने की तैयारी में है। निकाय चुनाव में जीत होने से भाजपा उत्साहित है। भाजपा लोकसभा चुनाव में यहां से हैट्रिक लगाने की तैयारी में जुट गई है। गृहमंत्री अमित शाह ने पिछले दिनों नई दिल्ली में कौशांबी और बाबागंज के पदाधिकारियों से मुलाकात की थी। कौशांबी के सांसद विनोद सोनकर की मुलाकात के बाद सियासत गरमा गई है। कौशांबी लोकसभा में सिराथू, मंझनपुर, चायल और प्रतापगढ़ की कुंडा, बाबागंज विधानसभा शामिल है। पिछले दो चुनावों से कौशांबी में भाजपा की जीत हो रही है। पार्टी 2024 के लोकसभा चुनाव में भी पार्टी को जीत दिलाने की तैयारी में है। भाजपा उत्तर प्रदेश में लोकसभा की सभी 80 सीटों को जीतने का दावा पहले से ही कर रही है। वहीं, पिछले साल यानी 2022 मेंं उत्तर प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा कौशांबी की तीनों सीटें हार गई थी। अब पार्टी को यहां चुनाव जीतने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। भाजपा की नजर कौशांबी के साथ कुंडा और बाबागंज पर भी है। भाजपा नगर पंचायत मानिकपुर, हीरागंज बाजार में चुनाव जीतने के बाद काफी उत्साहित है। पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र, शिव प्रकार मिश्र, सिंधुजा मिश्र, मनोज तिवारी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमोद मौर्य, ठाकुर प्रकाश सिंह, जिला अध्यक्ष राजन मिश्र, अाशुतोष्ज्ञ जायसवाल, योगेन्द्र मिश्र, महेश सिंह, उदय मिश्र, सरोज त्रिपाठी, सुमन साहू, विजय पाल ने पिछले दिनों नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करके लोकसभा चुनाव पर िवस्तृत चर्चा की थी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031