नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , गोगुन्दा में झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, वावड़ी की तैयारी में किसान,गर्मी से राहत – भारत दर्पण लाइव

गोगुन्दा में झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, वावड़ी की तैयारी में किसान,गर्मी से राहत

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

गोगुन्दा में झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, वावड़ी की तैयारी में किसान,गर्मी से राहत
कांतिलाल मांडोत
गोगुन्दा 28 जून
गोगुन्दा व सायरा क्षेत्र में एक तरफ बारिश नही होने से किसान परेशान हो रहे थे,आज शुक्रवार को तेज बारिश से गर्मी में राहत मिली है।वही किसान वावड़ी होने और खेत मे हल चलाने के उत्सुक किसान के चेहरे खिल उठे है।आज दोपहर की बारिश से लोगो को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है।वही किसानों के चेहरे भी खिल उठे है।कई दिनों से तेज गर्मी और बारिश के आगमन के लिए प्रतीक्षारत किसानों की आज शुक्रवार को उम्मीद पूरी हुई है।

 

मौसम में अचानक करवट ली और तेज बारिश से लोग खुशखुशाल है।।हल्की हवाओ के साथ काले बादल घिर आये थे।बड़लतें मौसम के मिजाज में ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।गरज के साथ बारिश से राहत मिली है।वही मौसम के बदलतें मिजाज से तापमान में गिरावट आई है।लोगो ने उमस भरी गर्मी से राहत ली है।इस बारिश से किसानों के चेहरे भी खिल उठे है।आज ही कुदाल लेकर किसान खेतो की तरफ चल दिये।खेतो की कई दिन पूर्व सफाई कर बारिश के इंतजार में किसानों की आज उम्मीद पूरी हुई है।समय पर बारिश नही होने से मक्काई की बुआई भी देरी से होती है।किसानों का कहना है कि समय पर बारिश से बुआई भी समय पर होती है।और फसल भी भरावदार होती है।सायरा के भूरसिंह राणावत ने बताया कि बारिश इसवर्ष देर से हुई है।लेकिन हरवर्ष बारिश लंबा इंतजार नही करवाती है ।इस साल गर्मी के तेवर से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि बारिश ज्यादा होगी।कुएं भरे रहेंगे।बारिश होने से किसानों को राहत जरूर मिली है।गोगुन्दा के ओबरा,मजावड़ी चाटिया खेड़ी,वास जसवंतगढ़ तरपाल और सायरा सहित अनेक गांवो में तेज बारिश हुई है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031