नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जैन नववर्ष पर ब्रह्मपुरी जैन स्थानक में महा मांगलिक, भगवान महावीर और गौतम स्वामी के आदर्शों को किया याद* – भारत दर्पण लाइव

जैन नववर्ष पर ब्रह्मपुरी जैन स्थानक में महा मांगलिक, भगवान महावीर और गौतम स्वामी के आदर्शों को किया याद*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*,जैन नववर्ष पर ब्रह्मपुरी जैन स्थानक में महा मांगलिक, भगवान महावीर और गौतम स्वामी के आदर्शों को किया याद*

“तप, त्याग और साधना का संकल्प लेने का दिया संदेश, मांगलिक से अभिमंत्रित खीर का किया वितरण”

कांतिलाल मांडोत
गोगुंदा 10 नवम्बर
कस्बे के ब्रह्मपुरी स्थित जैन स्थानक में मंगलवार को जैन नववर्ष, भगवान महावीर स्वामी के 2553वें निर्वाण कल्याणक एवं गौतम स्वामी के केवलज्ञान दिवस के पावन अवसर पर महा मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस दौरान साधु-साध्वियों ने भगवान महावीर स्वामी एवं गौतम स्वामी के तप, त्याग, ज्ञान, साधना और आध्यात्मिक योगदान का स्मरण करते हुए श्रद्धालुओं को उनके आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने का संदेश दिया।

धर्मसभा को संबोधित करते हुए जिनेंद्र मुनि काव्यतीर्थ ने नववर्ष पर नया संकल्प लेने और आध्यात्मिक जीवन की ओर आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने माला फेरने, तपस्या करने और आध्यात्मिक साधना से होने वाले लाभों के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान उन्होंने स्वयं द्वारा रचित काव्य पाठ सुनाया और महा मांगलिक फरमाई।
वहीं साध्वी डॉ. राजश्रीजी ने गीतिका के माध्यम से बीते वर्ष का आत्मचिंतन और अवलोकन करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को विचार करना चाहिए कि बीते वर्ष में उससे कहां कमी रही और आगामी वर्ष में उन कमियों को दूर कर बेहतर जीवन जीने का प्रयास करना चाहिए। साध्वी डॉ. सुलक्षणा प्रभाजी ने भी नववर्ष के अवसर पर भगवान गौतम स्वामी की लब्धियों को लेकर प्रेरणादायी वचन प्रस्तुत किया।


कार्यक्रम में जसवंतगढ़, बगडुंदा सहित विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस अवसर पर तेरापंथ समाज के सदस्यों सहित समाज अध्यक्ष नाथूलाल मेहता, छोटूलाल सेठ, गौतम सिंघवी, प्रकाश लोढ़ा, नाथूलाल सोलंकी, सुंदरलाल मेहता, फतेहलाल लोढ़ा, सुनील लोढ़ा, कन्हैयालाल सिंघवी, ललित मेहता, सुरेश लोढ़ा सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर जिनेंद्र मुनि द्वारा फरमाई गई महा मांगलिक से अभिमंत्रित खीर का प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया गया। खीर प्रसाद के लाभार्थी रमेश कुमार मेहता परिवार रहे, जबकि आज की प्रभावना अनीता एवं शांतिलाल कोठारी की ओर से वितरित की गई।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30