नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , क्राइम ब्रांच के ग्राउंड में भीषण आग लगने से मची भगदड़, वहां खड़ी 14 गाड़ियां जल गईं – भारत दर्पण लाइव

क्राइम ब्रांच के ग्राउंड में भीषण आग लगने से मची भगदड़, वहां खड़ी 14 गाड़ियां जल गईं

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

 क्राइम ब्रांच के ग्राउंड में भीषण आग लगने से मची भगदड़, वहां खड़ी 14 गाड़ियां जल गईं

सूरत 21 अवटुम्बर

कांतिलाल मांडोत

चौक बाजार में स्थित क्राइम ब्रांच के ग्राउंड में शुक्रवार को आधी रात में अचानक भीषण आग लग गई। आग के विकराल स्वरूप धारण करने से वहां भगदड़ मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत करके आग पर काबू पाया। ग्राउंड में खड़ी 14 गाड़ियां आग में जल गई। दमकलकर्मियों ने 30 से अधिक गाड़ियों को जलने से बचा लिया।
घटना शुक्रवार रात की है। आग लगने की सूचना मिलते ही मुगलीसराय, नवसारी बाजार फायर स्टेशन के लश्कर आग बुझाने का साधन लेकर मौके पर पहुंच गए। क्राइम ब्रांच के ग्राउंड में अलग-अलग अपराधों में जब्त दुपहिया, चारपहिया गाड़ियों को रखा गया था। इन्हीं गाड़ियों में अचानक आग लग गई।
फायर ऑफिसर बलवंत राजपूत ने बताया कि आग से 13 मोटर साइकिल और एक कार जल गई। वहां रखी 30 से अधिक गाड़ियों को आग में जलने से बचा लिया गया। आग कैसे लगी, अभी तक इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031