नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भटार में सिगरेट को लेकर हुए झगड़े में एक युवक ने दूसरे की चाकू मारकर हत्या कर दी, अक्टूबर के 20 दिनों में हत्या के 7 मामले – भारत दर्पण लाइव

भटार में सिगरेट को लेकर हुए झगड़े में एक युवक ने दूसरे की चाकू मारकर हत्या कर दी, अक्टूबर के 20 दिनों में हत्या के 7 मामले

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

भटार में सिगरेट को लेकर हुए झगड़े में एक युवक ने दूसरे की चाकू मारकर हत्या कर दी, अक्टूबर के 20 दिनों में हत्या के 7 मामले
सूरत 21 अक्टूम्बर
कांतिलाल मांडोत

सूरत शहर में हत्या के दो मामले सामने आए हैं। भटार में गरबा के दौरान सिगरेट को लेकर हुए झगड़े में एक दोस्त ने दूसरे की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, दूसरी ओर अमरोली, कोसाड में 13 दिन पहले महिलाओं में पानी भरने को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। शहर में पिछले 5 दिनों में हत्या का यह पांचवां मामला है। अक्टूबर की बात करें तो पिछले 20 दिनों में 7 हत्याएं हो चुकी हैं। नवरात्रि के त्योहार को लेकर पुलिस चौकसी बरत रही है, रात में पेट्रोलिंग कर रही है, इसके बावजूद हत्या जैसे अपराध कम नहीं हो रहे हैं। इससे पुलिस पर भी सवाल उठने लगे हैं। पुलिस सुरक्षा को लेकर बड़े-बड़े बयान दे रही है, पर इस प्रकार की हत्याओं से लोग काफी भयभीत हैं।
भटार: दो रूपए का सिक्का देकर सिगरेट मंगाया तो चाकू मारकर हत्या कर दी
भटार के गोकुल नगर सोसाइटी में रहने वाला आकाश वाघमारे शुक्रवार को रात में अपने दोस्त दीप पटेल के साथ तड़केश्वर सोसाइटी के पास खड़ा था। दोनों के बीच सिगरेट के लिए कहासुनी हो रही थी। आकाश ने दो रूपए का सिक्का देकर दुकान से सिगरेट लाने को कहा तो दीप ने बोला- दो रूपए में सिगरेट नहीं मिलेगी। इसी बात को लेकर दोनों आपस में झगड़ा करने लगे और देखते ही देखते बात चाकू और तलवार तक पहुंच गई। दीप ने चाकू मारकर आकाश को घायल कर दिया। आकाश लहूलुहान होकर सड़क पर कराहता रहा। दीप मौके से फरार हो गया। आकाश को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही खटोदरा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी दीप को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच गणेशोत्सव के दौरान भी झगड़ा हुआ था। एक बार फिर सिगरेट को लेकर झगड़ा होने पर एक ने दूसरे की जान ले ली। पुलिस ने आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
अमरोली: कोसाड आवास में रहने वाली महिला का पड़ोसी से झगड़ा हुआ था
अमरोली के कोसाड आवास में रहने और लूम्स कारखाने में काम करने वाले सारथी रघुनाथ दास की पत्नी कूनी की पड़ोस में रहने वाली महिला, उसके पति और नाबालिग बेटी ने पानी भरने के मुद्दे पर जमकर पिटाई कर दी थी। वाकया 7 अक्टूबर का है। पड़ोसी महिला, उसके पति और बेटी ने कूनी को डंडे से पीटा था, उसका सिर दीवार पर पटक दिया था। गंभीर रूप से घायल कूनी को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 20 अक्टूबर को कूनी की मौत हो गई। अमरोली पुलिस ने मृतक महिला के पति सारथी की शिकायत पर पड़ोसी शिवराम, पत्नी गायत्री और नाबालिग बेटी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करके तीनों को हिरासत में ले लिया है।
अक्टूबर महीने में हत्या के 7 मामले
2 अक्टूबर: अठवालाइंस पुलिस सीमा में रूपयों के लेन-देन में 19 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या।
8 अक्टूबर: गोडादरा में 48 वर्षीय दुकानदार की चाकू मारकर हत्या।
17 अक्टूबर: लिंबायत में झगड़ा होने के बाद धारदार हथियार से हमला करके हत्या।
18 अक्टूबर: पांडेसरा में पुलिस को अनजान युवक का शव मिला था। जांच करने पर पता चला कि उसकी पत्नी के प्रेमी ने सुपारी देकर मरवाया था।
18 अक्टूबर: वराछा में 100 रूपए मांगने पर तीन लोगों ने युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।
20 अक्टूबर: भटार में सिगरेट को लेकर दोस्त से चाकू से हत्या कर दी।
20 अक्टूबर: अमरोली में पानी भरने के लिए पड़ोसी ने महिला की डंडे से पिटाई की। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031