नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राज्य परिवहन निगम की बसों में फुटकर पैसे देने की झंझट खत्म, यात्री UPI से पेमेंट करके टिकट ले सकेंगे – भारत दर्पण लाइव

राज्य परिवहन निगम की बसों में फुटकर पैसे देने की झंझट खत्म, यात्री UPI से पेमेंट करके टिकट ले सकेंगे

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

राज्य परिवहन निगम की बसों में फुटकर पैसे देने की झंझट खत्म, यात्री UPI से पेमेंट करके टिकट ले सकेंगे

सूरत25अक्टूबर
कांतिलाल मांडोत

राज्य परिवहन निगम की बसों में सफर करते समय यात्रियों और कंडक्टर के बीच फुटकर पैसों को लेकर अक्सर झंझट होने लगती है। अब यात्रियों को इस झंझट से छुटकारा मिल जाएगा। राज्य परिवहन निगम की बसों में यूपीआई से पेमेंट लेने का शुभारंभ किया गया। यात्री बस में बैठे-बैठे स्वाइप करके टिकट ले सकेंगे। सरकारी बसों में डिजिटल पेमेंट की सुविधा शुरू होने से कंडक्टरों को भी बड़ी राहत होगी। परिवहन निगम की बसों में दो हजार नई यूपीआई मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं।
परिवहन मंत्री हर्ष संघवी ने गांधीनगर डिपो में हरी झंडी दिखाकर 40 नई बसों का लोकार्पण किया। मंत्री संघवी ने कहा कि राज्य परिवहन निगम में नई बसें चलाई जा रही हैं। इसमें यात्रियों को अच्छी सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि आगामी वर्षों में परिवहन निगम में 2000 नई बसें और चलाई जाएंगी। नई बसें चलने से दिवाली में यात्रियों को परेशानी नहीं होगी। परिवहन निगम द्वारा टू सीटर बसें बनाई जा रही हैं। आज 40 बसों का लोकार्पण किया गया, इसमें से अहमदाबाद डिपो में 15, महेसाणा में 7, वडोदरा में 10, गोधरा में 6 और भरूच डिपो में 2 बसें चलाई जाएंगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728