नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मतदाता सूची जारी: गुजरात में कुल 4,87,59,709 मतदाता, पिछले पांच साल में 40 लाख वोटर्स बढ़े – भारत दर्पण लाइव

मतदाता सूची जारी: गुजरात में कुल 4,87,59,709 मतदाता, पिछले पांच साल में 40 लाख वोटर्स बढ़े

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मतदाता सूची जारी: गुजरात में कुल 4,87,59,709 मतदाता, पिछले पांच साल में 40 लाख वोटर्स बढ़े
गांधीनगर  28 अक्टूबर
कांतिलाल मांडोत

प्रदेश में 5 नवंबर को मतदाता सूची में सुधार अभियान चलाया जाएगा

निर्वाचन आयोग 5 जनवरी को आखिरी मतदाता सूची जारी करेगा

गांधीनगर। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी गई है। निर्वाचन आयोग के डिप्टी इलेक्शन कमिश्नर के गुजरात आने के बाद निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाता सूची जारी की गई है। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद गुजरात में 40 लाख मतदाता और बढ़ गए हैं। आगामी 5 नवंबर को मतदाता सूची में सुधार अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद 5 जनवरी, 2024 को आखिरी मतदाता सूची जारी होगी। हाल ही में जारी मतदाता सूची में 4 करोड़, 87लाख, 59 हजार, 709 मतदाता हैं। इसमें 2 करोड़, 51लाख, 54 हजार, 900 पुरुष और 2 करोड़, 36लाख, 3हजार, 382 महिला वोटर्स हैं। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में गुजरात में 4 करोड़, 47 लाख से अधिक वोटर्स थे। गुजरात में पिछले पांच साल में 40 लाख मतदाता बढ़े हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि जहां वोटर्स बढ़े हैं, वहीं दूसरी ओर मतदान केंद्र कम हो सकते हैं। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में 51,700 मतदान केंद्र थे, जो 2024 में घटकर 50,677 हो जाएंगे। कम वोटर्स वाले मतदान केंद्रों को दूसरे मतदान केंद्रों में मर्ज किया जाएगा। गुजरात के मुख्य चुनाव अधिकारी पी. भारती ने बताया कि एक मतदान केंद्र पर अधिकतम 1500 वोटर्स होते हैं। जहां इससे कम वोटर्स होंगे उसे दूसरे मतदान केंद्र में मर्ज किया जाएगा। पिछले साल दिसंबर में गुजरात में हुए विधानसभा चुनाव में 51,782 बूथों पर वोट पड़े थे। विधानसभा चुनाव में 4 करोड़, 90लाख, 89हजार, 765 मतदाता थे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031