नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , डॉक्टर ने इंजेक्शन से खुदकुशी कर ली – भारत दर्पण लाइव

डॉक्टर ने इंजेक्शन से खुदकुशी कर ली

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

डॉक्टर ने इंजेक्शन से खुदकुशी कर ली

पटेल हॉस्पिटल के डॉक्टर उदय कुमार पटेल ने हाथ में इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या कर ली

उदय कुमार आत्महत्या करने के लिए यूनाइटेड अस्पताल से न्यू वेक्स नामक इंजेक्शन लेकर आए थे
सूरत 8 नवम्बर
कांतिलाल मांडोत
रांदेर के ताड़वाड़ी में पटेल अस्पताल के डॉक्टर उदय कुमार पटेल ने हाथ में इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार शाम को उदय कुमार पटेल यूनाइटेड अस्पताल से न्यू वेक्स नामक इंजेक्शन लेकर आए थे। रात में अपने हाथ में इंजेक्शन लगाकर खुदकुशी कर ली।
रांदेर पुलिस ने बताया कि अडाजण पाटिया की पटेल नगर सोसाइटी में रहने वाले एमडी फिजीशियन डॉ. उदय कुमार पुत्र कांतिलाल पटेल (उम्र-54) रांदेर में ताड़वाड़ी के पास पटेल हॉस्पिटल चलाते थे। उदय कुमार मंगलवार को रात में घर नहीं आए। पिता ने फोन किया तो किसी ने रिसीव नहीं किया। परिवार वाले घबराकर अस्पताल पहुंच गए। उदय कुमार अस्पताल में बेहोश पड़े थे। परिवार वाले उन्हें इलाज कराने यूनाइटेड अस्पताल में ले गए,जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रांदेर थाने के सब इंस्पेक्टर एमडी हडिया पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।
सब इंस्पेक्टर हडिया ने बताया कि उदय कुमार मंगलवार को यूनाइटेड अस्पताल से न्यू वेक्स नामक इंजेक्शन लेकर आए थे। अपने अस्पताल में वापस आने के बाद हाथ में इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।
उदय कुमार माता-पिता और पत्नी के साथ रहते थे। उन्हें एक बेटा है, जो अमेरिका में पढ़ता है। बेटे के अमेरिका से आने के बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031