नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राममंदिर के पुजारी के बारे में अपमानजनक टिप्पणी पोस्ट करने पर कांग्रेस नेता हितेंद्र पीठड़िया गिरफ्तार – भारत दर्पण लाइव

राममंदिर के पुजारी के बारे में अपमानजनक टिप्पणी पोस्ट करने पर कांग्रेस नेता हितेंद्र पीठड़िया गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

राममंदिर के पुजारी के बारे में अपमानजनक टिप्पणी पोस्ट करने पर कांग्रेस नेता हितेंद्र पीठड़िया गिरफ्तार

अहमदाबाद 12 दिसम्बर
साइबर क्राइम ने राम मंदिर के पुजारी के बारे में अपमानजनक टिप्पणी पोस्ट करने के आरोप में कांग्रेस के अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हितेंद्र पीठड़िया को गिरफ्तार किया है। हितेंद्र पीठड़िया ने महिला को बदनाम करने के लिए झूठी पोस्ट बनाई और लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। कांग्रेस नेता पीठड़िया झूठ बोलने-लिखने और अफवाह फैलाने में माहिर हैं। साइबर क्राइम ने राम मंदिर के पुजारी के बारे में झूठ फैलाने के आरोप में पीठड़िया को गिरफ्तार किया है। राम मंदिर के पुजारी की एक महिला के साथ अपमानजनक तरीके से फोटो वायरल की थी। फोटो की जांच करने पर पता चला कि महिला को बदनाम करने के इरादे से ऐसा किया गया था। इस बारे में शिकायत होने पर साइबर क्राइम ने आईपीसी की धारा 469, 509, 295ए और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। सोशल मीडिया में विवादास्पद पोस्ट करना गैरकानूनी है।
बता दें, कांग्रेेस नेता ने 11 दिसंबर को सुबह पौने नौ बजे आपत्तिजनक पोस्ट में राम मंदिर के पुजारी घोषित किए मोहित पांडे के होने का दावा किया था। उन्होंने फोटो के साथ लिखा था- क्या इसको राम मंदिर का पुजारी बना रहे हैं? इस मामले ने काफी तूल पकड़ा था।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031