नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , महाराणा प्रताप राजतिलक स्थली गोगुन्दा विधानसभा को विशेष बजट आवंटन करने पर जनप्रतिनिधियों का स्वागत कार्यक्रम* – भारत दर्पण लाइव

महाराणा प्रताप राजतिलक स्थली गोगुन्दा विधानसभा को विशेष बजट आवंटन करने पर जनप्रतिनिधियों का स्वागत कार्यक्रम*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*महाराणा प्रताप राजतिलक स्थली गोगुन्दा विधानसभा को विशेष बजट आवंटन करने पर जनप्रतिनिधियों का स्वागत कार्यक्रम*
कांतिलाल मांडोत
गोगुन्दा 10 जनवरी
बजट सत्र में गोगुंदा विधानसभा को विशेष बजट देने पर एवं वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप राजतिलक स्थल विकास हेतु बजट आवंटन करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक प्रताप गमेती एवं उप जिला प्रमुख पुष्कर तेली का स्वागत किया गया।एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं उपमुख्यमंत्री दया कुमारी और प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी का आभार व्यक्त किया गया। भाजपा सरकार ने इस बार बजट युवाओं के लिए नौकरी, किसानों के लिए योजनाएं एवं विकास हेतु गोगुंदा में हॉस्पिटल विकास स्कूलों में विकास कार्य हेतु विशेष बजट दिया गया। इसके लिए क्षेत्र वासियों ने सरकार का आभार व्यक्त किया आने वाले समय में सरकार गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र को एक नई विकास की बुलंदियों की ओर ले जाएगी। जिसमें सड़कों का निर्माण, नल योजना, शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन जैसी अनेक योजनाएं शामिल है।

पूर्व की कांग्रेस सरकार ने गोगुंदा विधानसभा के साथ सौतेला व्यवहार किया जिसके कारण पिछले 5 सालों में गोगुंदा में विकास नहीं हो पाया। भाजपा सरकार बनने के बाद बजट घोषणा में गोगुंदा को विशेष विधानसभा में शामिल करके 100 करोड़ का विकास कार्यों का पैकेज दिया गया है। इसके लिए सरकार का क्षेत्र वासीयो ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान उप जिला प्रमुख पुष्कर तेली ने आने वाले समय में गोगुंदा के विकास का रोड मैप तैयार करने की घोषणा की और कहा कि आने वाले समय में गोगुंदा विकास में एक नई ऊंचाई छुएगा।

इस दौरान कार्यक्रम में विधायक प्रताप लाल गमेती, जिला प्रमुख पुष्कर तेली, प्रधान सुंदर देवी,उप प्रधान लक्ष्मण सिंह जाला, मंडल अध्यक्ष चंद्रेश फतावत, नांदेशमा मंडल अध्यक्ष नवल सिंह चदाना, सायरा मंडल अध्यक्ष दिनेश सेन, विधानसभा संयोजक दयालाल चौधरी, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह राव, पूर्व प्रधान पप्पू राणा भील, मंडल संयोजक डीसी मेघवाल, सायरा मंडल उपाध्यक्ष ललिता जोशी, वरिष्ठ नेता नरसिंह देवड़ा, गोपी लाल मेनारिया, मंडल उपाध्यक्ष शिव सिंह जाला, महामंत्री पृथ्वी सिंह राजपूत, प्रभारी महेंद्र पालीवाल, सायरा मंडल संयोजक बाबू सिंह खरवड, हिम्मत खटीक, सुरेश सोनी, सुरेश तेली, अशोक जोशी, मनीष भोई, अर्जुन सुथार, सरपंच कालू लाल, पदमाराम, गणेश लाल, मोतीलाल, दिलीप गमेंती, अंबालाल, मनोहर लाल, जमनालाल, रूपलाल, रामलाल, पुष्पेंद्र गमेती, रामलाल, तोलाराम, कालू लाल, जालम चंद, मनोहर लाल, पदम सिंह , सुरेश पालीवाल, ओम सिंह , भेरू सिंह भारत सिंह, भंवर सिंह एवं विधानसभा के सभी ग्रामीणजन कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031