नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *दशा माता को लगाया भोग,परोसे विभिन्न तरह के व्यंजन – भारत दर्पण लाइव

*दशा माता को लगाया भोग,परोसे विभिन्न तरह के व्यंजन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*दशा माता को लगाया भोग,परोसे विभिन्न तरह के व्यंजन*

सूरत 4अप्रैल
सूरत के अनेक क्षेत्रो में दशा माता का पूजन एवं विसर्जन किया गया।यह त्योहार की तरह मनाया जाता है।दशा माता पूजन के अवसर पर महिलाए सजधज कर और रंगबिरंगे पोशाक में पीपल के वृक्ष के साथ परिक्रमा की गई।कच्चे धागे की परिक्रमा कर माता से आशीर्वाद लिया गया।दस दिनों तक पूजन और आरती की जाती है।शीतला सप्तमी के बाद यह दूसरी बड़ी आराधना मानी जाती है।

टीकमनगर और वराछा के अनेक क्षेत्रो में दशा माता की पूजा की गई।व्रत धारियों ने कथा श्रवण की गई।भौर में महिलाएं पूजन की सामग्री लेकर नए वस्त्रों में सजधज कर बॉम्बे मार्केट और भगतसिह उद्यान में पूजा अर्चना की गई।दशा माता को भोग लगाया गया।व्यंजन परोस गए।इस बीच कथा श्रवण कर दशा माता की पूजा पूर्ण की गई।टिकमनगर के ज्योतिषाचार्य भगवती लाल व्यास सुबह से आंगतुक महिलाओ के कार्य में हाथ बटाने और श्रीफल को छिलने का कार्य देर तक करते रहे।हर वर्ष पूजन के दौरान सेवा देते आ रहे है।पिछले 20 वर्षों से पूजन के दौरान मदद करते है।

 

पेशे से कपड़ा व्यापारी गौतमकुमार रांका ने बताया कि हर वर्ष दशा माता के पूजन के दरमियान पूजन सामग्री लाने लेजाने का सहयोग करते है।जिससे पुण्य उपार्जन के लिए निमित बन सके।दशा माता की पूजा आराधना से घर की दशा सुधारती है।तथा परिवार में शांति रहती है।मनोकामनाएं पूर्ण होती है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031