नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बसपा ने जौनपुर में बदला उम्मीदवार, धनंजय सिंह पत्नी का टिकट काटकर श्याम सिंह यादव को फिर उतारा मैदान में – भारत दर्पण लाइव

बसपा ने जौनपुर में बदला उम्मीदवार, धनंजय सिंह पत्नी का टिकट काटकर श्याम सिंह यादव को फिर उतारा मैदान में

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बसपा ने जौनपुर में बदला उम्मीदवार, धनंजय सिंह पत्नी का टिकट काटकर श्याम सिंह यादव को फिर उतारा मैदान में

जौनपुर 6 अप्रैल
बहुजन समाज पार्टी ने ऐन वक्त पर जौनपुर में अपना उम्मीदवार बदल दिया है। बसपा ने पहले श्याम सिंह यादव का टिकट काटकर बाहुबली नेता धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी को मैदान में उतारा था। बसपा ने एक बार फिर से श्रीकला रेड्डी का टिकट काटकर श्याम सिंह यादव को उम्मीदवार बनाया है। श्याम सिंह यादव आज आखिरी दिन नामांकन-पत्र भरेंगे। भाजपा ने जौनपुर से कृपाशंकर सिंह को मैदान में उतारा है। समाजवादी पार्टी ने बाबू सिंह कुशवाहा को टिकट दिया है। श्रीकला रेड्डी के चुनाव मैदान में उतरने से माना जा रहा था कि जौनपुर में भाजपा और सपा के बीच मुकाबला होगा। अब उम्मीदवार बदलने से यहां त्रिकोणीय मुकाबला होगा।

बता दें, श्रीकला रेड्डी ने चार दिन पहले ही अपना नामांकन पत्र भर दिया था। हालांकि अभी यह तय नहीं है कि श्रीकला अपना पर्चा वापस लेंगी या फिर निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरेंगे। जौनपुर में छठे चरण में 25 मई को मतदान होगा। छठे चरण में पूर्वांचल की लालगंज, आजमगढ, जौनपुर, मछलीशहर और भदोही में मतदान होगा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031