नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , उदयपुर जिले के गोगुन्दा में पेंथर के हमले से सात लोगो की मौत के बाद ह्यूमन किलर लेपर्ड को गोली मारने के आदेश – भारत दर्पण लाइव

उदयपुर जिले के गोगुन्दा में पेंथर के हमले से सात लोगो की मौत के बाद ह्यूमन किलर लेपर्ड को गोली मारने के आदेश

Oplus_131072

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*उदयपुर जिले के गोगुन्दा में पेंथर के हमले से सात लोगो की मौत के बाद ह्यूमन किलर लेपर्ड को गोली मारने के आदेश*

कांतिलाल मांडोत

उदयपुर 1 अक्टूबर
उदयपुर जिले के गोगुन्दा के आसपास के गांवों में पेंथर के हमले में सात लोगो की मौत के बाद ह्यूमन किलर पेंथर को गोली मारने का आदेश जारी किया गया है।क्षेत्र में चारो तरफ दहशत का माहौल है।लोगो को ऐतिहात बरतने का आदेश दिया गया है।पिछले कई दिनों से अलग अलग गांवो से सटे खेतो में आदमखोर ने दहशत फैला रखी है।
*अब तक सात लोगो कीमौत*
पेंथर के भय से क्षेत्रवासियों का जीना दुश्वार हो गया है।आदमखोर पेंथर ने केलवा के खेड़ा में एक महिला पर हमला किया।जिससे महिला की मौत हो गई है।आदमखोर पेंथर के हमले से आज सातवी मौत है।गांवो में देर रात तक बाहर नही निकलने एवं खेतो पर समूह में जाने की सलाह प्रशासन की तरफ से दी गई है।

लोग दहशतगर्दी में जी रहे है।कब किस व्यक्ति को पेंथर का सामना जो जाए, यह कहा नही जा सकता है ।आदमखोर पेंथर ने कमला कुंवर का शिकार किया।कमला कुंवर आठ बजे के बाद पशुओ को चारा डाल रही थी।इस दौरान घात लगाकर बैठे पेंथर ने महिला पर हमला कर दिया।लगातार हो रहे हमले से लोगो में दहशत का माहौल है।
*गोगुन्दा पिंडवाड़ा हाइवे पर लोगो ने जाम लगाया*
केलवा के खेड़ा में महिला की मौत के बाद भयभीत ग्रामीणों ने गोगुन्दा पिंडवाड़ा हाइवे पर जाम लगा दिया।आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को उठाने नही दिया।ग्रामीणों ने परिवार के लिए नौकरी और मुआवजे की मांग पर अड़े थे।ग्रामीणों की मुख्य मांग यही थी कि पेंथर को पकड़ा जाए या शूट किया जाए।आर्मी के जवान,वन विभाग एवं पुलिसकर्मियों ने पूरे जंगल को घेर लिया।सूचना मिलते ही गोगुन्दा थानाधिकारी शैतानसिंह नाथावत सहित पूरा जाब्ता मौके पर पहुंचा।इस बीच गोगुन्दा उपखण्ड अधिकारी डॉ नरेश सोनी,तहसीलदार ओमसिंह लखावत मौके पर मौजूद रहे।
राठौड़ो के गुड़ा में देर रात बाइक सवार पर पेंथर लपका मोहनलाल मेघवाल उदयपुर से अपने घर लौट रहा था।मुख्य सड़क मार्ग पर पेंथर दुबक कर बैठा था।मोहनलाल के चिल्लाने पर लोग लठ और हथियार लेकर मौके पर पहुंचे।सूचना मिलते ही वन विभाग के आला अधिकारी मौके मौके पर पहुंचे।अधिकारियों ने तुरन्त पिंजरा लगवाया।शूटर के साथ उच्च अधिकारियों ने पूरा क्षेत्र खंगाला,लेकिन पेंथर का कोई पता नही चल सका।पेंथर के मूवमेंट से लोगो में भय व्याप्त है गोगुन्दा के वणी में पेंथर दिखाई दिया

गोगुन्दा के रावलिया मार्ग पर भी पेंथर का मूवमेंट दिखाई दिया है।इस समय लोगो को भय सता रहा है।इतने लोगो की मौत के बाद क्षेत्र में टॉक ऑफ टाउन बन गया है।मीडिया की खबरें और एक दूसरे से मिलते समय पैंथर के बारे में बातचीत होती ही है।इस बीच मुख्य वन जीव प्रतिपालक पवन उपाध्याय ने गोली मारने से पूर्व ट्रेंक्यूलाइज करने के प्रयास करने की सलाह दी है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930