नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अखण्ड सौभाग्य की कामना लेकर अंतिम दिन गणगौर की पूजा कर गांव में परिक्रमा कर श्रृंगार किया,गुरुवार को विसर्जन* – भारत दर्पण लाइव

अखण्ड सौभाग्य की कामना लेकर अंतिम दिन गणगौर की पूजा कर गांव में परिक्रमा कर श्रृंगार किया,गुरुवार को विसर्जन*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*अखण्ड सौभाग्य की कामना लेकर अंतिम दिन गणगौर की पूजा कर गांव में परिक्रमा कर श्रृंगार किया,गुरुवार को विसर्जन*
कांतिलाल मांडोत
गोगुन्दा 2 अप्रैल
गोगुन्दा तहसील के तरपाल में सोलह दिनों से शिव और गणगौर की पूजा अर्चना की जा रही है।आज अंतिम दिन गणगौर की पूजा अर्चना कर नए परिधान पहनाकर गांव में सवारी निकाली गई।महिलाओ और युवतियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।पति की दीर्धायु के लिए की जानी वाली गणगौर की पूजा में कुंवारी कन्याओं ने अच्छे वर के लिए गणगौर की आराधना में उत्साह दिखाया।

रावला के समक्ष शिव और गणगौर की सवारी और घूमर नृत्य पर झूमती हुई गांव की परिक्रमा की गई।गणगौर राजस्थान की विरासत ही नही,सभ्यता और संस्क्रुति के साथ ही बहुत अच्छा जुड़ाव है। महिलाओ और युवतियों ने नए परिधान में माता की सवारी निकाली गई।गोर गोर गोमती के जयघोष के साथ ही गांव के चारो तरफ परिक्रमा दी गई।नूतन जोशी ने बताया कि कल गुरुवार को विसर्जन किया जायेगा।तारा कुंवर ने बताया कि यह गणगौर पर्व संस्कृति का परिचायक है।हमे इस पर्व को मनाने पर गर्व महसूस हो रहा है।भाविका सुथार ने कहा कि हम हर वर्ष धूमधाम से गणगौर पर्व मना रहे है।

सुहागिन महिलाओ ने शिव गणगौर की प्रतिमा को सिर पर धारण कर गांव में परिक्रमा की गई।इस गणगौर पर्व को धूमधाम मनाते समय सबका सहयोग देखने को मिला। भगवान शिव और गोरी की प्रतिमा को गुरुवार को तलाब में जल पिलायेंगे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930