नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बीरा भात भरण को आयो रे.. वीरांगना मधुबाला के घर बेटी की शादी में मायरा लेकर पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष – भारत दर्पण लाइव

बीरा भात भरण को आयो रे.. वीरांगना मधुबाला के घर बेटी की शादी में मायरा लेकर पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बीरा भात भरण को आयो रे.. वीरांगना मधुबाला के घर बेटी की शादी में मायरा लेकर पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष

स्पीकर बिरला ने 6 वर्ष पहले बहन को दिया वचन निभाया
– शहीद हेमराज को याद कर हुए भावुक
कांतिलाल मांडोत
सांगोद 12 अप्रैल
सीआरपीएफ के जवान हेमराज की पुलवामा में शहादत के 6 साल बाद आज उनके आंगन में पहली बार जश्न का माहौल था। वीरांगना मधुबाला सहित पूरे परिवार में खुशियों का माहौल था। पति का साया सिर से उठने के बाद “भाई” ने न सिर्फ परिवार को संबल दिया बल्कि अपना वचन निभाया। आज जब बेटी की शादी का वक्त आया तो यह “भाई” अपनी बहन के घर मायरा (भात) लेकर पहुंचा और मायरे की इस अनूठी रस्म को निभाया। वीरांगना मधुबाला और “भाई” के इस भावनात्मक संबंध को देख यहां मौजूद हर कोई भाव विभोर हो उठा। होते भी क्यों नहीं आखिर भ्रातत्व का यह रिश्ता निभाने वाला कोई और नहीं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला थे, जो पुलवामा शहीद हेमराज मीणा की बेटी की शादी में मायरा लेकर पहुंचे थे।

पुलवामा हमले के बाद शहीद हेमराज की शहादत से परिवार पर दुःख और मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा था। मुसीबतों में घिरे परिवार को उस वक्त स्पीकर बिरला ने सम्बल प्रदान किया। बिरला ने उस रोज मधुबाला का भाई बनकर परिवार की हर जिम्मेदारी उठाने और उनके हर सुख दुख में साथ देने का वादा किया। बीते छह साल में राखी और भाई दूज पर वीरांगना मधुबाला ने उन्हें राखी बांधी और तिलक किए। शहीद हेमराज और वीरांगना मधुबाला की बेटी की शादी का मौका आया तो एक फिर से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शहीद के परिवार के साथ खड़े नजर आए।

 

 

भाई ने ओढाई चुनरी, बहन ने किया तिलक ।
सांगोद में आयोजित कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ सांगोद विधायक एवं राजस्थान के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने वीरांगना मधुबाला को मायरा पहनाया। इस दौरान रीति रिवाज के अनुसार स्पीकर बिरला ने वीरांगना मधुबाला को चुनरी ओढाई तो वहीं बहन ने बत्तीसी भी झिलाई और स्पीकर बिरला का तिलक व आरती की। स्पीकर बिरला ने शदीह हेमराज मीणा की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान वीरांगना मधुबाला, स्पीकर बिरला व मौजूद सभी परिवार जन शहीद हेमराज को याद कर भावुक हो उठे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031