नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीआर पाटिल विजय मुहूर्त चूके, अब कल भरेंगे परचा – भारत दर्पण लाइव

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीआर पाटिल विजय मुहूर्त चूके, अब कल भरेंगे परचा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीआर पाटिल विजय मुहूर्त चूके, अब कल भरेंगे परचा
नवसारी/सूरत 18 अपेल
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीआर पाटिल गुरुवार को नामांकन पत्र भरने वाले थे, पर विजय मुहूर्त निकल जाने की वजह से अब शुक्रवार को परचा भरेंगे। सीआर पाटिल समेत नेता गुरुवार को नवसारी में भव्य रोड शो करने के बाद रवाना हो गए। पाटिल के रोड शो में नवसारी के अलावा सूरत के कार्यकर्ता भारी संख्या में शामिल हुए थे। गुरुवार को नवसारी में भाजपा की विजय संकल्प रैली में एक लाख से अधिक लोग शामिल हुए थे।

*दोपहर में 12:39 बजे था विजय मुहूर्त*

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को दोपहर में 12:39 बजे विजय मुहूर्त था। सीआर पाटिल गुरुवार को नामांकन पत्र भरने वाले थे, पर विशाल रोड शो के कारण विजय मुहूर्त का समय निकल गया। पाटिल अब शुक्रवार को नामांकन-पत्र भरेंगे।

*मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल भी रैली में मौजूद रहे*
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीआर की रैली में प्रदेश में मुख्यमत्री भूपेन्द्र पटेल, गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी के अलावा लोक गायिका गीता रबारी और कीर्तिदान गढवी भी मौजूद रहे। गीता रबारी और कीर्तिदान गढवी ने लोकगीत से रैली में रंग जमाया। सीआर पाटिल ने लुंसीकुई से जूनाथाणा होते हुए कलेक्टर कार्यालय तक भव्य रोड शो किया। नवसारी संसदीय क्षेत्र में सूरत की चार विधानसभा सीटें भी शामिल हैं। नवसारी लोकसभा मध्यस्थ कार्यालय से विशाल रैली निकाली गई। सीआर पाटिल रैली खत्म होने के बाद नामांकन-पत्र भरने वाले थे, पर विजय मुहूर्त निकल गया।

*नवसारी की सड़कों को भी खूब सजाया गया था*
भाजपा की विजय संकल्प रैली के लिए नवसारी की सड़कों पर खूब सजाया गया था। सड़क के दोनों ओर भाजपा के झंडे लहरा रहे थे। भीषण गर्मी को देखते हुए जगह-जगह पंडाल लगाए थे, जहां ठंडे पानी और छाछ की समुचित व्यवस्था की गई थी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031