नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , गोगुन्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, गोगुन्दा में लोगो का आवागमन शुरू – भारत दर्पण लाइव

गोगुन्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, गोगुन्दा में लोगो का आवागमन शुरू

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

गोगुन्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, गोगुन्दा में लोगो का आवागमन शुरू
कांतिलाल मांडोत
गोगुंदा 31 मार्च
गोगुन्दा में मेला महोत्सव का शुभारंभ हो गया। सोमवार को क्षेत्र में जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय गणगौर मेले का आगाज हुआ। गणगौर मेले की शुरुआत को लेकर पहले दिन मेलार्थियों की आवा-जाही भी शुरू हो गई।क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों और प्रशासन पूरी व्यवस्था में जुटे हुए हैं। पुलिस प्रशासन ने मुख्य बाजार में जाने वाले वाहनों के बैरिकेडिंग के जरिए आवाजाही अवरूद्ध कर दी है। ताकि मेलार्थियों को परेशानियों का सामना करना नहीं पड़े।मनोरंजन के लिए लगे झूले चकरिया सहित हाट बाजार
गणगौर पर्व के तीन दिवसीय मेले को लेकर दूर दराज से आए व्यापारियों ने अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान लगा दिए गए हैं जहां मनोरंजन सहित घरेलू सजावट के तरह तरह के सामान सहित टेटूस बनाने वाले उपलब्ध है। सोमवार को मेले में कम मात्रा में चहल-पहल रही वहीं अधिकांश मेलार्थियों ने अच्छी खरीदारी भी की गई।ऐतिहासिक तीन दिवसीय गणगौर पर्व का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री बाबू लाल खराड़ी की अध्यक्षता सोमवार शाम को मेले का शुभारंभ हुआ। कैबिनेट मंत्री द्वारा फीता काटकर मेले का आगाज किया गया। इस दौरान उदयपुर देहात जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भंवर सिंह पंवार, प्रधान सुन्दर देवी, प्रतिभा नागदा, उप प्रधान लक्ष्मण सिंह झाला, मंडल अध्यक्ष नवल सिंह चदाणा, निखिल जी कोठारी सहित भाजपा पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31