नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , गृहमंत्री अमित शाह का डबोक एयरपोर्ट में मुख्यमंत्री भजनलाल ने की अगवानी* – भारत दर्पण लाइव

गृहमंत्री अमित शाह का डबोक एयरपोर्ट में मुख्यमंत्री भजनलाल ने की अगवानी*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*गृहमंत्री अमित शाह का डबोक एयरपोर्ट में मुख्यमंत्री भजनलाल ने की अगवानी*
कांतिलाल मांडोत
उदयपुर 16 अप्रैल
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह बुधवार रात बीएसएफ के विशेष विमान से डबोक एयरपोर्ट पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की उनकी अगवानी की।नीमच मध्यप्रदेश में आयोजित सीआरपीएफ के कार्यक्रम में भाग लेने केंद्रीय गृह मंत्री शाह बुधवार रात बीएसएफ के विशेष विमान से महाराणा प्रताप एयरपोर्ट डबोक पहुंचे। गृह मंत्री के आगमन पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपरणा ओढ़ा, मेवाड़ी पाग पहनाकर तथा गुलदस्ता भेंट कर अगवानी की। जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी, राज्यसभा सदस्य चुन्नीलाल गरासिया, चित्तौडगढ़ सांसद सीपी जोशी, उदयपुर सांसद डॉ मन्नालाल रावत, राजसमंद सांसद महिमा कुमारी, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी, नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह, सलूम्बर विधायक शांता देवी मीणा, उप जिला प्रमुख पुष्कर तेली, समाजसेवी गजपाल सिंह भी उनका स्वागत किया।इस दौरान सीआरपीएफ़ के एडीजी राजेश कुमार और आईजी सीआरपीएफ डॉ अर्चना शिवहरे, संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी, आईजी राजेश मीणा, जिला कलेक्टर नमित मेहता, प्रशिक्षु आईपीएस मनीष कुमार भी मौजूद रहे।अमित शाह ने सड़क मार्ग से नीमच मध्यप्रदेश के लिए प्रस्थान किया। वहां सीआरपीएफ के कार्यक्रम में भाग लेकर शाह गुरूवार को माउंट आबू सिरोही आएंगे। इसके पश्चात् गुरूवार शाम 5.10 बजे पुनः डबोक एयरपोर्ट पहुंच कर दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।इससे पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के डबोक एयरपोर्ट पहुंचने पर अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने उनकी अगवानी की। केंद्रीय गृह मंत्री के नीमच प्रस्थान के पश्चात् मुख्यमंत्री शर्मा ने भी विमान से जयपुर के लिए प्रस्थान किया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930