नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , करमा बाई जाट संस्था का प्रथम वार्षिक अधिवेशन, वेब साइट की लॉन्च* – भारत दर्पण लाइव

करमा बाई जाट संस्था का प्रथम वार्षिक अधिवेशन, वेब साइट की लॉन्च*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*करमा बाई जाट संस्था का प्रथम वार्षिक अधिवेशन, वेब साइट की लॉन्च*

*33 प्रतिशत रिजर्वेशन का कानूनन हक मिला पर समाज से नही : अलका चौधरी*
कांतिलाल मांडोत
उदयपुर 30 मार्च
राजस्थान,पंजाब और हरियाणा में जाट महिलाओं समेत संपूर्ण महिला जाति के उत्थान के लिए कार्य कर रही करमा बाई जाट संस्थान का पहला राष्ट्रीय अधिवेशन रविवार को उदयपुर के मीरा नगर स्थित होटल रमाडा एनकोर में आयोजित हुआ कार्यक्रम के दौरान संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका चौधरी, प्रदेश संयोजक रजनी गावाड़िया, उदयपुर जिला अध्यक्ष कमला चौधरी, कार्यक्रम संयोजक रजनी गावाड़िया समेत तीनो राज्यो से पदाधिकारियों ने शिरकत की। अधिवेशन में आदिवासी महिलाओं के हाथों संस्था की आधिकारिक वेब साइट को लॉन्च करवाया गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का चौधरी ने बताया कि 4 साल पहले इस संस्था की स्थापना की गई थी और आज 3 राज्यो में सेंकडो महिलाएं इस संस्था से जुड़ी है। उन्होंने बताया कि मुख्य उद्देश्य के रूप में स्किल डेवलपमेंट, लैंगिक समानता और हेल्थ एन्ड हाइजीन के मुद्दों पर संस्था काम कर रही है। राजस्थान के 20 जिलों सहित पंजाब , हरियाणा के जिलों में संस्था कार्य कर रही है। 27 स्कूलों में सेनेटरी नेपकिन वेंडिंग मशीन लगाई गई है। चौधरी ने कहा कि जाट समाज की महिलाओं को 33 प्रतिशत रिजर्वेशन के बावजूद कानूनन हक मिला है समाज से नही। संस्था इसके लिए भी कार्य कर रही है।संस्था की उदयपुर जिला अध्यक्ष कमला चौधरी ने बताया कि कर्मा बाई जाट संस्थान की पहली आधिकारिक वेबसाइट को आज इस अधिवेशन के दौरान आदिवासी महिलाओं के हाथों बटन दबाकर लॉन्च किया गया। उन्होंने बताया कि इस वेबसाइट में संस्था के कार्यकलाप कार्य क्षेत्र पदाधिकारी और सदस्यों की सूची समेत वर्तमान में चल रहे प्रोजेक्ट और आगामी प्रोजेक्ट सहित तमाम जानकारियां को दर्शाया गया है यह वेबसाइट संस्था का एक दर्पण है जिससे कि देश दुनिया में कोई भी इस वेबसाइट के जरिए संस्था के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकता है और जुड़ भी सकता है।

*दिन भर हुए विभिन्न आयोजन*

संस्थान की प्रदेश संयोजक रजनी गावड़िया ने बताया कि अधिवेशन का शुभारंभ मां करमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। प्रथम सत्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उदयपुर जिलाध्यक्ष के स्वागत उद्बोधन के बाद वेबसाइट लॉन्च कर करमा बाई को समर्पित जाट समाज का लोक गीत गाया गया। पदाधिकारियों ने सदस्यों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।
मुख्य वक्ता के रूप में सरिता भूकर ढाका ने महिलाओं को अपना ओजस्वी उद्बोधन दिया इसके साथ ही आगामी कार्यों पर मंथन एवं अन्य प्रोजेक्ट चयन की प्रक्रिया पूरी की गई। कार्यक्रम में धन्यवाद कार्यक्रम संयोजिका डॉक्टर राजश्री चौधरी द्वारा दिया गया।
दूसरे व अंतिम सत्र में तीनों राज्यों से आए जिला अध्यक्षों के बीच जिला वार चर्चा की गई साथ ही एक डॉक्यूमेंट्री के जरिए परीचर्चाओं को भी शामिल किया गया और जिला अध्यक्ष व पदाधिकारी के बीच विचार विमर्श हुआ।
इससे पहले किरण सियार और प्रियंका चौधरी ने स्किल डेवलपमेंट पर अपने व्याख्यान दिए रात को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ रात्रि भोज का भी आयोजन किया गया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728