नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कथोडी गैंग के 12 व्यक्तियों ने 7 बंदरों का किया शिकार, टुकड़े कर मांस को पोटलियों में भरा* – भारत दर्पण लाइव

कथोडी गैंग के 12 व्यक्तियों ने 7 बंदरों का किया शिकार, टुकड़े कर मांस को पोटलियों में भरा*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कथोडी गैंग के 12 व्यक्तियों ने 7 बंदरों का किया शिकार, टुकड़े कर मांस को पोटलियों में भरा*
कांतिलाल मांडोत
गोगुन्दा 18 अप्रैल
सायरा थाना क्षेत्र में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है।सायरा थाना क्षेत्र के वन्य अभ्यारण कुंभलगढ़ और ग्राम पंचायत कड़ेच के रींछवाड़ा गांव से गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। आदिवासी कथोडी समाज के 12 लोगों की गैंग ने सात बंदरों को शिकार बनाने के लिए बेरहमी से हत्या कर दी। इन लोगों ने बंदरों को मारकर मृत शरीर को लोहे के धारदार हथियार से छोटे – छोटे टुकड़े कर मांस कपड़े की पोटलियों में भर दिया। सूचना मिलने पर हायला रेंज के फॉरेस्टर तुलसीराम मेघवाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर मौजूद आरोपियों ने अधिकारियों को घेरने की कोशिश की, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। तत्पश्चात बोखाडा रेंज से क्षेत्रीय वन अधिकारी जयंतीलाल गरासिया, फॉरेस्टर नारायण सिंह राणावत, वनरक्षक वीरेंद्र सिंह शेखावत, अशोक गरासिया, ओमप्रकाश व नीरज मौके और तलाशी करते हुए आरोपियों के कब्जे से बंदरों का मांस, शिकार में प्रयुक्त हथियार और चार मोटरसाइकिल बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर बोखाड़ा वन विभाग कार्यालय लाया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बंदरों का शिकार करना बताया। वन विभाग अधिकारियों ने बताया कि सभी आरोपी ओगणा थाना क्षेत्र के समीजा गांव के रहने वाले हैं।वन विभाग ने आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की कड़ी धाराओं में मामला दर्ज कर गोगुंदा न्यायालय में पेश किया गया जहां से न्यायिक मजिस्ट्रेट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930