नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , लोकसभा चुनाव राजनैतिक दलों के लिए तलवार की धार,सेमीफाइनल होंगे विधानसभा चुनाव – भारत दर्पण लाइव

लोकसभा चुनाव राजनैतिक दलों के लिए तलवार की धार,सेमीफाइनल होंगे विधानसभा चुनाव

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

लोकसभा चुनाव राजनैतिक दलों के लिए तलवार की धार,सेमीफाइनल होंगे विधानसभा चुनाव

राजनैतिक दल विधानसभा और लोकसभा चुनाव को लेकर कोई कोताही बरतना नही चाहते है।राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय नेताओ के दौरे शुरू हो गए है।मध्यप्रदेश के जबलपुर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा ने पिछले दिनों सभा में मतदाताओं का मन टटोल कर पांच घोषणाएं की।कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की लोकलुभावन घोषणाओं को मतदाताओं से सहर्ष स्वीकार करते हुए कांग्रेस को भारी मतों से विजय दिलाई। मतदाताओं ने कांग्रेस को सिर आंखों पर बैठाकर वोट किया।देश के दो राज्य हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक की जीत कांग्रेस के लिए वरदान साबित हुई है।कर्नाटक विधानसभा फतह करने के बाद अमेरिका पहुंचे राहुल गांधी ने मोदी पर निशाना साधा। भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस के लिए सफल रही है। कांग्रेस का राजनैतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। कांग्रेस की यह उपलब्धि है। चुनावी सभाओं को संबोधित करने के लिए नेताओ की आवाजाही चालू है।मोदी आगामी दिनों में मध्यप्रदेश के धार में और भोपाल में जनसभा को संबोधित करेंगे।जबलपुर इंदौर में वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।नड्डा और अमित शाह के प्रस्तावित दौरे को इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव और मिशन 2024 के प्रचार प्रसार के लिए अहम माने जा रहे है।भोपाल में आगामी दिनों में मोदी रोड शो करते नजर आएंगे और उसी श्रृंखला में करीब दस लाख बूथों को डिजिटली संबोधित किया जाएगा।

विधानसभा चुनाव में भाजपा का अच्छा प्रदर्शन मिशन 2024 की सफलता की और इंगित करता है।भाजपा का मिशन 2024 में टारगेट 400 का लक्ष्य रखा गया है।इस बार भाजपा की विकास यात्रा और मोदी के नौ साल की उपलब्धि को जन जन तक पहुंचाया जाएगा। देशहित में किये गए कार्यो को लोगो के साथ साझा किया जाएगा।भारत की बढ़ती ताकत के साथ मतदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका का अहम हिस्सा मानते हुए भाजपा भारत को विकसित देश की धारणा की और आगे बढ़ा रही है। 2024 के लोकसभा चुनाव में अड़चन खड़ी करने के लिए करीब 18 विपक्षी दल एकजुट हुए है।चुनाव में व्यवधान खड़ा कर सकते है। इस एकजुटता से चुनाव परिणाम अवश्य प्रभावित होगा। इस यज्ञ में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल होंगे।कांग्रेस इस बार फूंक फुंक कर कदम रख रही है। मतदाताओं को अपने पाले में करने के लिए घोषणाओ का पिटारा खोल दिया है।लिहाजा, कांग्रेस ने मतदाताओं की दुःखती रग पर हाथ रखकर मतदाताओं की सोच के अनुरूप कांग्रेस ढल चुकी है।

दरअसल, लोकलुभावन घोषणाओं से देनदारियां बढ़ेगी।उसके विपरीत असर से विकास कार्य भी प्रभावित होंगे।इस मिशन के लिए भाजपा देश को विकसित राष्ट्र की और अग्रसर कर रही है। देश के विकास में हर एक व्यक्ति का अपना सहयोग रहा है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की लंबी इनिंग और राज्य के विकास से परिवर्तन देखने को मिला है। मोदी के नेतृत्व में किए जा रहे विकास कार्य को भुलाया नही जा सकता है। मध्यप्रदेश में कई टर्म से शिवराजसिंह चौहान की सरकार विकास के मुहाने परआगे बढ़ रही है।इसमें हर एक वर्ग के लोग कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले रहे है। आवास योजना हो या बहनों के लिए कल्याणकारी योजना लाडली बहना की रफ्तार फीकी नही पड़ी है।भाजपा का हिंदुत्व कार्ड अन्य दल चुनाव में भुनाना चाहते है।अखिलेश ने नैमिष धाम की शरण मे जाकर हिन्दू कार्ड खेला है।अब मध्यप्रदेश में सतना में बड़ादेव मन्दिर बरौधा में कार्यक्रम करने की योजना है।जिसमे सपा सरकार ने वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा लखनऊ में स्थापित करने की मंशा जाहिर की है। कांग्रेस बजरंगबली के शरण पखार कर जयश्री राम के जयकारों से कर्नाटक में कांग्रेस की नाव पार लगा दी ।अब कांग्रेस भी जयश्री राम और जय बजरंगबली के जेकारो से जनता जनार्दन की चौखट लांघने निकल चुकी है। दरअसल, यह पूर्वानुमान है लेकिन समय का तकाजा हार और जीत में निर्णायक होगा।

कांतिलाल मांडोत

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031