नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पुलिस ने युवक को पीटा और जूठे केस में फंसाने के लिए के लिए बनाया वीडियो,थाने में केस दर्ज* – भारत दर्पण लाइव

पुलिस ने युवक को पीटा और जूठे केस में फंसाने के लिए के लिए बनाया वीडियो,थाने में केस दर्ज*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

पुलिस ने युवक को पीटा और जूठे केस में फंसाने के लिए के लिए बनाया वीडियो,थाने में केस दर्ज*

कांतिलाल मांडोत
गोगुन्दा 27 मार्च
सायरा थाने में बेवजह युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है।वीडियो सामने आने के बाद सायरा पुलिस के दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है।थानाधिकारी ने पुलिस के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार खुबिलाल उदयलाल सुथार ने सायरा पुलिस कर्मी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।रिपोर्ट में लिखा है कि खुबिलाल सुथार 23 मार्च 2025 को थ्रेसर मशीन से गेहूं निकाल रहा था।उस दौरान शाम 4 बजे सायरा थाना से हेडकांस्टेबल लक्ष्मणसिंह का फोन आया।उन्होंने कहा कि खुबिलाल आप कहा है।

मैंने कहा कि मैं थ्रेसर मशीन से गेहूं निकाल रहा हूं।उस समय हेडकांस्टेबल और चालक दोनों मेरे पास आए और उतरते ही मारपीट करने लग गए।मुझे थाने में लेकर आए और केन लेकर मुझे यह बोला कि दूध लेकर आते है।सेमड के पास साँचली के पास मुझे उतार कर केन मुझे हाथ में पकड़ाते हुए मेरा वीडियो बनाया और शराब के जूठे मुकदमे में फसाया गया।यह सुथार समाज के लिए कलंक समान है ।इस कृत्य के खिलाफ सुथार समाज के लोग थाना परिसर में एकत्रित होकर हेड कांस्टेबल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की थानाधिकारी से मांग की गई।

इनका कहना है-
थाने में हेडकांस्टेबल लक्ष्मणसिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है।वीडियो बनाने के आरोप का अनुसंधान किया जाएगा।दोषी पाए जाने पर उचित कार्रवाई होगी
                   प्रवीण सिंह जुगतावत
                   सायरा थानाधिकारी सायरा

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930