नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सूरत: पिपलोद में स्कूल जा रहे 9 साल के बच्चे पर 7 कुत्तों ने हमला बोला, शरीर में 20 जगह काट लिए – भारत दर्पण लाइव

सूरत: पिपलोद में स्कूल जा रहे 9 साल के बच्चे पर 7 कुत्तों ने हमला बोला, शरीर में 20 जगह काट लिए

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरत: पिपलोद में स्कूल जा रहे 9 साल के बच्चे पर 7 कुत्तों ने हमला बोला, शरीर में 20 जगह काट लिए
सूरत 15 दिसम्बर
पिपलोद में आवारा कुत्तों के काटने का एक दर्दनाक मामला सामने आया है। फ्लोरा गार्डन के पास की बस्ती में रहने वाले श्रमिक का 9 साल का बेटा रास्ते में पड़ी पतंग लेने गया, तभी 7 कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। कुत्तों ने उसके शरीर पर 20 से अधिक जगह काट लिए। कुत्तों के दांत इतने नुकीले थे कि बच्चे के हाथ-पैर की मांस बाहर निकल आई। बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने दौड़कर उसकी जान बचाई। गंभीर रूप से घायल बच्चे को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पिपलोद में फ्लोरा गार्डन के पास की बस्ती में गणेश राठौड़ परिवार के साथ रहते और मंडप डेकोरेशन में मजदूरी करते हैं। उनका 9 साल का बेटा सनी पिपलोद के सरकारी स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ता है। सनी गुरुवार को सुबह 7:00 बजे स्कूल जा रहा था, रास्ते में पतंग गिरी थी तो उसे लेने चला गया। इसी बीच वहां घूम रहे 7 कुत्तों ने एक साथ सनी पर हमला कर दिया। कुत्ते सनी को चारों ओर से घेरकर काटने लगे। सनी जोर-जोर से चिल्लाने लगा। उसकी आवाज सुनकर मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों ने कुत्तों को भगाकर उसकी जान बचाई। सनी को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया, इसके बाद अधिक उपचार हेतु सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुत्तों के दांत इतने नुकीले थे कि उसके हाथ-पैर की मांस बाहर निकल आई। सनी की हालत अभी स्थिर बताई जाती है।
कुत्तों को पकड़ने के लिए मनपा की टीम उतरी मैदान में

पिपलोद में 9 साल के बच्चे पर अावारा कुत्तों के हमला करने के बाद महानगर पालिका की टीम कुत्तों को पकड़ने के लिए मैदान में उतर गई। गलियों, मोहल्लों में घूम-घूमकर आवारा कुत्तों को जाल में पकड़कर टीम अपने साथ ले गई।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031