नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सूरत: उधना गरनाले के पास युवक हाईटेंशन लाइन के खंभे पर चढ़ गया, ट्रेनें दो घंटे तक प्लेटफॉर्म पर खड़ी रहीं – भारत दर्पण लाइव

सूरत: उधना गरनाले के पास युवक हाईटेंशन लाइन के खंभे पर चढ़ गया, ट्रेनें दो घंटे तक प्लेटफॉर्म पर खड़ी रहीं

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरत: उधना गरनाले के पास युवक हाईटेंशन लाइन के खंभे पर चढ़ गया, ट्रेनें दो घंटे तक प्लेटफॉर्म पर खड़ी रहीं
सूरत 6 दिसम्बर
मंगलवार को देर रात एक युवक उधना गरनाले के पास हाईटेंशन लाइन के खंभे पर चढ़ गया। रेलवे विभाग ने तुरंत बिजली की सप्लाई बंद कर दी, इससे ट्रेनें दो घंटे तक प्लेटफार्म पर ही खड़ी रहीं। घटना की जानकारी मिलते ही मान दरवाजा फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत उधना रेलवे स्टेशन पहुंच गई। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत करके युवक को खंभे से नीचे उतारा। युवक मानसिक रूप से बीमार बताया जाता है। फायर ब्रिगेड ने युवक को आरपीएफ के हवाले कर दिया।
मंगलवार को रात करीबन 3:30 बजे एक युवक उधना गरनाले के पास रेलवे की हाईटेंशन लाइन के खंभे पर चढ़ गया। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे ने ट्रेनों काे प्लेटफार्म पर ही रोक दिया था।
फायर ऑफिसर जयदीप इसरा ने बताया कि रात में एक युवक उधना गरनाले के पास हाईटेंशन लाइन के खंभे पर चढ़ गया था। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत करके युवक को नीचे उतारा। युवक नीचे उतरने के बाद काफी देर तक उत्पात मचाता रहा। युवक की मानसिक हालत ठीक नहीं है। उसे आरपीएफ के हवाले कर दिया गया है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930