नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , थ्रेसर मशीन में फंसने से युवक की मौत,मक्का निकालने के समय हुआ हादसा,परिवार पर आफत के बादल* – भारत दर्पण लाइव

थ्रेसर मशीन में फंसने से युवक की मौत,मक्का निकालने के समय हुआ हादसा,परिवार पर आफत के बादल*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*थ्रेसर मशीन में फंसने से युवक की मौत,मक्का निकालने के समय हुआ हादसा,परिवार पर आफत के बादल*
कांतिलाल मांडोत
गोगु न्दा 4 नवम्बर
सायरा थाना क्षेत्र के विसमा में खेत पर थ्रेसर मशीन से मक्का निकालते समय हाथ फंस जाने से एक युवक की मौत हो गई।घटना स्थल पर उपस्थित अन्य लोगो ने युवक को बाहर निकाला।इसके बाद सायरा अस्पताल लेकर पहुंचे।जहाँ पर उपस्थित चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की शव सायरा अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया गया।

सायरा थाना के हेड कांस्टेबल यशवन्तसिंह झाला ने बताया कि विसमा निवासी भवानीसिंहपिता सरदारसिंह राजपूत का हाथ थ्रेसर मशीन में पंखे में फंस जाने से उसकी मौत हो गई है।भवानीसिंह विसमा अपने खेत पर थ्रेसर से मक्का निकाल रहा था।अचानक थ्रेसर मशीन के पंखे में हाथ फंस जाने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि भवानीसिंह राजपूत थ्रेसर मशीन से मक्का निकाल रहा था।भवानीसिंह पुत्र प्रतापसिह राजपूत के घर मे मातम छा गया है।परिवार पर दुःख के बादल मंडरा रहे है।अपने बच्चो के सिर से पिता का साया उठ गया है।सायरा थाना के हेड कांस्टेबल ने बताया कि भवानीसिंह राजपूत के शव को सायरा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।आज शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930