नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , स्वच्छ, शिक्षित आज़ाद हिंदुस्तान थीम पर मनाया आजादी का जश्न* – भारत दर्पण लाइव

स्वच्छ, शिक्षित आज़ाद हिंदुस्तान थीम पर मनाया आजादी का जश्न*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*स्वच्छ, शिक्षित आज़ाद हिंदुस्तान थीम पर मनाया आजादी का जश्न*

बच्चो को दिलाई स्वच्छता की शपथ
उदयपुर 11 अगस्त
कांतिलाल मांडोत

नीम फाउंडेशन उदयपुर की ओर से स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अलसीगढ़ के वाड़ा फ़ला गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय के स्कूली बच्चों के साथ आजादी का जश्न मनाते हुए स्वच्छता और शिक्षा का संदेश दिया गया। बच्चों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता आए इसके लिए उन्हें टूथब्रश, टूथपेस्ट, साबुन, टंग क्लीनर, हैंडवाश सामग्री वितरित की गई, साथ ही बच्चो को शिक्षण सामग्री भी दी गयी।

फाउंडेशन की फाउंडर रोशनी बारोट ने बताया कि इन बच्चों को यह तो पता है कि हम आजाद हिंदुस्तान में रहते हैं, लेकिन जब तक यह शिक्षित नहीं होंगे तब तक इन्हें अपने अधिकारों के बारे में पता नहीं चलेगा और उसके साथ ही बच्चो में स्वच्छता होना भी जरूरी है, जब स्वच्छ शरीर होगा तो मन भी स्वस्थ होगा और जब मन स्वस्थ होगा तो बेहतर शिक्षा भी अर्जित कर पाएंगे। इसके लिए बच्चो को स्वच्छ रहने के तरीके बताए गए और स्वच्छता की शपथ दिलाई गई एवं अल्पाहार कराया गया। इस दौरान स्कुल के प्रधानाचार्य शिव पारगी, अध्यापिका माला भट्ट, कुसुमलता शर्मा एवं बच्चो के अभिभावक भी मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930