नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 12 वाहन सहित दो जेसीबी और भारी मात्रा में बजरी सीज पुलिस प्रशासन व खान विभाग ने की कार्यवाही* – भारत दर्पण लाइव

12 वाहन सहित दो जेसीबी और भारी मात्रा में बजरी सीज पुलिस प्रशासन व खान विभाग ने की कार्यवाही*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*12 वाहन सहित दो जेसीबी और भारी मात्रा में बजरी सीज पुलिस प्रशासन व खान विभाग ने की कार्यवाही*
कांतिलाल मांडोत
गोगुन्दा 5 अप्रैल
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर अवैध खनन के विरूद्ध चल रहे अभियान के तहत शनिवार को भी उदयपुर जिले में बड़े स्तर पर कार्यवाही की गई।
खनिज अभियंता आसिफ अंसारी ने बताया कि जिला कलक्टर नमित मेहता और पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशन में गठित उपखण्ड स्तरीय टास्क फोर्स की ओर से लगातार मोनिटरिंग करते हुए कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को जिले भर में अवैध खनन, निर्गमन एवं भण्डारण के 15 प्रकरण दर्ज किए गए। इनमें उपखण्ड क्षेत्र गिर्वा में अवैध निर्गमन के 3 प्रकरण दर्ज कर 2 ट्रैक्टर ट्रॉली व 1 डम्पर जब्त किया है। अवैध स्टॉक का 1 प्रकरण दर्ज कर लगभग 500 टन खनिज बजरी जब्त की गई। उपखण्ड क्षेत्र मावली थाना मावली में 2 प्रकरण अवैध खनन के विरूद्ध दर्ज कर 2 जेसीबी एवं 2 ट्रेक्टर ट्रॉली खनिज 4 टन जब्त किए गए। वहीं परिवहन करते हुए 3 ट्रैक्टर ट्रॉली, 2 डम्पर लगभग 44 टन खनिज जब्त किया गया।
अंसारी ने बताया कि अभियान के दौरान अब तक अवैध खनन/निर्गमन/भण्डारण के कुल 65 प्रकरण दर्ज कर 3.84 की वसूली की गई।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031