नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अब खंभात के विधायक चिरागभाई पटेल ने दिया इस्तीफा, गुजरात में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका – भारत दर्पण लाइव

अब खंभात के विधायक चिरागभाई पटेल ने दिया इस्तीफा, गुजरात में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

अब खंभात के विधायक चिरागभाई पटेल ने दिया इस्तीफा, गुजरात में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका

अहमदाबाद19 दिसम्बर
लोकसभा चुनाव से पहले गुजरात में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। खंभात के विधायक चिरागभाई पटेल ने इस्तीफा दे दिया है। अब कांग्रेस के 16 विधायक रह गए हैं। कुछ दिन पहले विसावदर के आम आदमी पार्टी के विधायक भूपत भायाणी ने भी इस्तीफा दे दिया था। दो विधायकों के इस्तीफे के बाद विधानसभा में विधायकों की संख्या घटकर 180 हो गई है। चिरागभाई पटेल ने 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार मयूर रावल को 3711 वोटों से हराकर पहली बार चुनाव जीते थे।
चिरागभाई पटेल ने विधानसभा अध्यक्ष शंकर चौधरी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। उस समय भाजपा उपाध्यक्ष भरत बोधरा भी विधानसभा में मौजूद थे। चिरागभाई पटेल के इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस के और विधायकों के जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं। लोकसभा चुनाव के नजदीक आते ही आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के कई विधायक अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से विजय हासिल करने के बाद गुजरात भाजपा एक्टिव हो गई है। गुजरात में लोकसभा की 26 सीटें जीतने के काम में लग गई है। गुजरात कांग्रेस के कई विधायकों के भाजपा के संपर्क में होने की चर्चा है। चिराग पटेल पेशे से कॉन्ट्रैक्टर हैं और 10वीं पास हैं। वह वासणा के सरपंच भी रह चुके हैं। चिराग पाटीदार चेहरा हैं और सहकारी क्षेत्रों में भी उनका दबदबा है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031