नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , गोगुन्दा में शीतला सप्तमी के पूजन पर ठंडे भोजन का लगाया भोग* – भारत दर्पण लाइव

गोगुन्दा में शीतला सप्तमी के पूजन पर ठंडे भोजन का लगाया भोग*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*गोगुन्दा में शीतला सप्तमी के पूजन पर ठंडे भोजन का लगाया भोग*
कांतिलाल मांडोत
गोगुन्दा 21 मार्च
गोगुन्दा के सायरा क्षेत्र में शीतला सप्तमी के अवसर आज भोर में महिलाओं ने माता को ठंडे व्यंजनों का भोग लगाया।आज शुक्रवार के शुभ वेला पर तरपाल के चारभुजा मन्दिर के समीप शीतला माता का पूजन अर्चन किया गया।अलसुबह महिलाओं ने नए वस्त्रों में सजधज कर माता की पूजा के लिए पहुंची।महिलाओं के साथ पुरुषों ने भी माता को धोक लगाने और प्रसाद वितरण करने पहुंच गए।परिवार की सुख समृद्धि की कामना के साथ महिलाओं ने पूजा अर्चना की और ठंडे व्यंजनों का भोग लगाया।क्षेत्र के कमोल सेमड और सायरा में आज शीतला सप्तमी धूमधाम से मनाई गई।महिलाओं ने दही,घी औरश्रृंगार सामग्री चढ़ा कर माता से आशीर्वाद ग्रहण किया।तरपाल के चारभुजा मन्दिर के समीप सुबह 5 बजे महिलाओं ने पूजा की।होली के सातवें दिन मनाया जाने वाले इस पर्व का बहुत अधिक महत्व है।दशा माता की आराधना औऱ पूजा इस पर्व के तीन दिन बाद की जाएगी।पुजारी मुकेश श्रीमाली ने बताया कि शीतला माता को एक दिन पूर्व बनाया गया व्यंजनों का भोग लगाया जाता है।माता को बास्योड़ा भोजन अर्पित कर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की जाती है।नारियल हल्दी अक्षत पूरी एवं घर मे बना हुआ ठंडा भोजन चढ़ाने का रिवाज है।होली के बाद पूजा अर्चना कर भोग लगाए जाते है।शीतलता प्रदान करने वाली माता को भोग लगाया जाता है और व्यापार में वृद्धि और घर मे खुशहाली की कामना करते है।महिलाओं ने बताया कि परिवार सहित आकर माता के दर्शन करते है।शीतला माता की पूजा के लिए क्षेत्र की महिलाओं का हुजूम उमड़ पड़ा।गोगुन्दा सहित सायरा और भोमट के हर घर मे शीतलता देने वाली शीतला माता की पूजा अर्चना कर ठंडे व्यंजनों का भोग लगाया।आज से गणगौर का आरंभ होगा ईसर गौर की पूजा अर्चना आज से शुरू होगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31