नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , गोगुन्दा में वीर जवानों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली,देशभक्ति के नारे लगाए* – भारत दर्पण लाइव

गोगुन्दा में वीर जवानों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली,देशभक्ति के नारे लगाए*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*गोगुन्दा में वीर जवानों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली,देशभक्ति के नारे लगाए*
कांतिलाल मांडोत
गोगुन्दा 20 मई 25
गोगुन्दा में वीर जवानों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई।उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत एवं गोगुन्दा विधायक प्रताप गमेती की उपस्थिति में युवाओ ने गर्मजोशी से यात्रा में भाग लिया।हाथ मे तिरंगा लिए भारत के सपूत सैनिकों के हौसले बुलंद करने लोग सड़को पर उतर आए।बच्चे और बूजुर्ग देश भक्ति के नारे लगाते हुए कस्बे में गुजरते हुए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों से गोगुन्दा गुंजायमान हो गया। विभिन्न स्थानों से गुजरते हुए तिरंगा यात्रियों का स्वागत और अभिनन्दन किया गया।

भारतीय सेना का शौर्य और पराक्रम तथा बलिदान हर नागरिक के लिए गर्व का विषय है।ऑपरेशन सिंदूर से साबित होता है कि हमारी सीमाएं सुरक्षित है और सुरक्षित नेतृत्व के हाथों में है।सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।गोगुन्दा में लहराता तिरंगा और देशभक्ति के गगनभेदी नारो से पूरा गोगुन्दा देशभक्ति के रंग ने रंग गया।यह तिरंगा यात्रा सैनिकों के सम्मान की छोटी सी अभिव्यक्ति है।मार्ग में आम जनता ने जगह जगह उत्साहवर्धक स्वागत किया।कई स्थानों पर जयघोष करते हुए तिरंगा यात्रियों का हौसला बुलंद किया।

इस अवसर पर गोगुंदा मंडल यात्रा राजतिलक स्थल से रवाना होकर बाईपास बस स्टैंड होकर डाक बंगले में संपन्न हुई। मौके पर उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत गोगुंदा विधायक प्रताप लाल प्रधान सुंदर देवी ,प्रधान लक्ष्मण सिंह जाला पूर्व जिला मंत्री दयालाल चौधरी जिला संयोजक डीसी मेघवाल ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष सुरेश सोनी महिला मोर्चा राजकुमारी ऐसी मोर्चा हिम्मत खटीक युवा मोर्चा उपाध्यक्ष जीतू पालीवाल सुरेश पालीवाल गोगुंदा सरपंच कालू लाल गमेती वरिष्ठ नेता नाहर सिंह बाबूलाल सुथार शिव सिंह शांतिलाल सुथार ओम सिंह राजपूत गोपाल वेद पप्पू प्रजापत कमल दास शंकर प्रजापत पृथ्वी सिंह राजपूत सरपंच गणेश लाल रामलाल आदि पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031