नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , तरपाल में लोकदेवता बाबा रामदेव मन्दिर की प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली शोभायात्रा* – भारत दर्पण लाइव

तरपाल में लोकदेवता बाबा रामदेव मन्दिर की प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली शोभायात्रा*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

       प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव 24-25 मई
*तरपाल में लोकदेवता बाबा रामदेव मन्दिर की प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली शोभायात्रा*
कांतिलाल मांडोत
गोगुन्दा 23 मई 25
लोकदेवता बाबाराम देव का नवनिर्मित मन्दिर की प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में तरपाल में बाबाराम मन्दिर सेवा समिति एवं समाजजनों ने शोभायात्रा निकाली।तरपाल में गवारी में बाबाराम देव मन्दिर से शोभायात्रा का प्रस्थान हुआ।बाबाराम देव पालखी में बिराजमान होकर गवारी से शोभायात्रा के लिए प्रस्थान किया।डीजे की धुन और अनेक घुड़सवार बाबा की सवारी के आगे चलते रहे थे।

बाबा रामदेव की प्राणप्रतिष्ठा को लेकर दो दिन का आयोजन किया गया है।आज दोपहर डीजे की धुन के साथ गांव में शोभायात्रा निकाली गई।जिसमें महिलाओ,युवाओ ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।तरपाल में गवारी से मोतीलालजी की चक्की होते हुए शोभायात्रा बस स्टैंड पहुंची।रंगों की बौछार एवं भजनों की धुन में युवक व युवतियां नृत्य करते हुए सरकारी स्कूल होते हुए तरपाल बाजार में पहुंचे।डीजे की धुन के साथ गांव के थरकलिया में बहुत समय तक नृत्य किया।तरपाल में बाबाराम देव मन्दिर प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में भजन संध्या का आयोजन किया गया है।

मंच संचालन विजयराजजी बावल करेंगे।भजन गायक कन्हैयालाल कोसेवाल व दीपक कमलवास भजनों की प्रस्तुति देंगे।बाबाराम मन्दिर निर्माण समिति एवं सेवा समिति तरपाल के अध्यक्ष कालूलाल गेहलोत ने बताया कि संत चेनदास जी महाराज के सानिध्य में मेघवाल समाज तरपाल में नवनिर्माण बाबाराम मन्दिर में प्राणप्रतिष्ठा एवं मूर्ति स्थापना महोत्सव के भव्य आयोजन में दूर दूर से श्रदालुओं का आवागमन हो रहा है।24 मई को कलश यात्रा प्रातः 8-15 बजे मन्दिर प्रांगण से निकाली जायेगी।रात्रि जागरण और बोलिया का कार्यक्रम रात्रि 8 बजे होगा।इसी कड़ी में भोजन प्रसाद सांय 5 बजे से शुरू होगा।25 मई को प्रातः 4 बजे प्राणप्रतिष्ठा एवं हवन का शुभारंभ कार्यक्रम शुरू होगा।

स्वर्ण कलश एवं ध्वजा प्रातः 7-15 पर होगी।महाप्रसादी का आयोजन 25 मई 9-15-से-शुरू किया जाएगा।बाबाराम प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव में मुख्य अथिति अध्यक्ष जरगाजी मन्दिर गुलाबचंद मेघवाल समाज सेवी गणेशलाल मेघवाल रतनलाल मेघवाल किशनलाल मेघवाल रामलाल मेघवाल एवं किशनलाल मेघवाल की उपस्थिति रहेगी।विशिष्ट अतिथि रूपाराम महाराज आदि की उपस्थित रहेंगे।समिति के अध्यक्ष कालूलाल गहलोत उपाध्यक्ष गणेशलाल गणपाला कोषाध्यक्ष नवलराम परमार एवं सचिव वनाराम मेघवाल आदि का प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव में विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031