नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , चार दिन के बाद भी अज्ञात युवती का नहीं मिला कोई सुराग, पुलिस ने जारी किए नंबर* – भारत दर्पण लाइव

चार दिन के बाद भी अज्ञात युवती का नहीं मिला कोई सुराग, पुलिस ने जारी किए नंबर*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*चार दिन के बाद भी अज्ञात युवती का नहीं मिला कोई सुराग, पुलिस  ने जारी किए नंबर*
कांतिलाल मांडोत
गोगुन्दा 23 मई 25
उदयपुर के गोगुन्दा थाना क्षेत्र में एक अज्ञात युवती की लाश मिलने के चार दिन बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर उदयपुर जिला पुलिस प्रशासन ने अज्ञात युवती की शिनाख्तगी व वारीसान की तलाश के लिए नंबर जारी करते हुए सूचना देने की अपील की है। वहीं पुलिस प्रशासन द्वारा जारी किए गए नंबर जो इस प्रकार है 02956-282027,0294-2415133 ,0294-2415133
7615945555 । वहीं पुलिस ने युवती के फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल किए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि 20 मई को थाना क्षेत्र के जसंवतगढ पावर हाउस के पास झाडियों में एक लडकी की लाश पडी हुईं मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और नमूने इकट्ठे कर छानबीन शुरू की गई थी। वहीं पुलिस ने युवती की पहचान के लिए बताया कि अज्ञात लडकी की लाश करीब 12 से 15 घंटे पुरानी थीं जिसके गले में रस्सी से गला घोटने के निशान बने हुए थे , गले के आस पास खरोंच व चोट के निशान व चेहरे को पत्थर से कुचल दिया था। लड़की ने काले रंग की पैन्ट/पायजामा व उपर हल्के हरे रंग का कुर्ता पहना हुआ था । आसमानी व सफेद धारी की चुन्नी से मुंह ढका हुआ था। लडकी के दायें हाथ की कलाई पर ॐ टेटू बना हुआ था। रंग गोरा लम्बाई करीब 152 सेमी. थी। लडकी ने गले में काले मोतियों की माला या मंगलसुत्र जैसा पहना हुआ था दोनो हाथों में सुहरे रंग की चुडिया पहन रखी थी और पास में चप्पल पड़े हुए थे।
पुलिस ने प्रथम दृष्टया अज्ञात लडकी की अन्य जगह अज्ञात व्यक्ति द्वारा गला घोट कर हत्या कर लाश को छुपाने के लिए झाडियों में फेंक दिया था। वहीं पुलिस ने लडकी की पहचान नही होने पर लाश को पहचान व अग्रिम कार्यवाही हेतू महाराणा भुपाल राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31