नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , गोगुन्दा में डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर काला दिवस और आपातकाल दिवस पर संगोष्ठी* – भारत दर्पण लाइव

गोगुन्दा में डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर काला दिवस और आपातकाल दिवस पर संगोष्ठी*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*गोगुन्दा में डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर काला दिवस और आपातकाल दिवस पर संगोष्ठी*
कांतिलाल मांडोत
गोगुन्दा 24 जून 2025
गोगुंदा में भाजपा मंडल के तत्वाधान में डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि के अवसर पर काला दिवस एवं आपातकाल दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया ।संगोष्ठी में मुख्य वक्ता भारत भानु सिंह देवड़ा द्वारा आपातकाल के दौरान जनता की परेशानी की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई। देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की तुष्टिकरण की नीतियों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। गोगुंदा विधायक प्रताप लाल गमेती की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आपातकाल की वेदना और सैकड़ो कार्यकर्ताओ को इंदिरा गांधी ने जेल के हवाले कर दिया। प्रताप गमेती ने बताया कि विभाजन के समय आज का बंगाल राज्य को बचाने के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जो कोशिश की वह हर कार्यकर्ता को समझने की आवश्यकता है । जनता तक पहुंचाने की आवश्यकता है। कश्मीर में अनुच्छेद 370 के लिए संघर्ष किया और मुखर्जी ने एक देश दो निशान और दो विधान पर विरोध जताया। मुखर्जी ने जनता के लिए संघर्ष किया था।उन्होंने कहा कि उस दौर में विषम परिस्थितियों में जो जीवन का संघर्ष रहा व अकल्पनीय था। तत्कालिक सरकार द्वारा मुखर्जी को बंदी बनाकर जेल में डाल दिए गए और उनकी हत्या कराई गई ।उपरोक्त विषय पर विधायक प्रताप गमेती ने विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई। इस दौरान नव नियुक्त मंडल कार्यकारिणी के सदस्यों को पगड़ी एवं दुपट्टा पहना कर स्वागत अभिनंदन किया गया । मुखर्जी की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । कार्यक्रम के दौरान गोगुंदा उपप्रधान लक्ष्मण सिंह झाला गोगुंदा मंडल अध्यक्ष निखिल कोठारी पूर्व उप प्रधान पप्पू राणा भील भाजपा वरिष्ठ नेता नाहरसिंह देवड़ा महामंत्री सुरेश सोनी साजूराम गरासिया मंडल उपाध्यक्ष मंत्री दिनेश चौधरी सुरेश पालीवाल राजकुमारीजैन देवी सिंह सिसोदिया राम सिंह राजपूत करण नाथ अरविंद मेनारिया संतोष कंवर देवेंद्र चौधरी जया पुरोहित सुरेश तेली ललित सुथार दिनेश लोहार सहित मंडल कार्यकारिणी के सभी गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031