रावलिया खुर्द में सामूहिक रूप से सुना गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
*रावलिया खुर्द में सामूहिक रूप से सुना गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम*
कांतिलाल मांडोत
गोगुन्दा, 28 जून
रावलिया खुर्द के टाकड़ा बूथ संख्या 94 पर भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए प्रधानमंत्री के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्रहित, जनभागीदारी, सामाजिक सरोकार, आत्मनिर्भर भारत तथा केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े संदेशों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर भाजपा देहात जिला अध्यक्ष पुष्कर तेली ने उपस्थित जनों को केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लाभार्थियों तक इन योजनाओं का लाभ पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है।
कार्यक्रम में नांदेश्मा मंडल सहसंयोजक फतेहलाल जोशी, भाजपा इकाई अध्यक्ष भंवर सिंह सिसोदिया, समाजसेवी देवी सिंह सिसोदिया, पूर्व सरपंच मोहनदास गमेती, तुलसीराम लोहार, नानालाल गमेती, इंदर सिंह, राम सिंह, शंकर सिंह, प्रकाश गमेती, अंबालाल, कालूजी भोपाजी, केशुलाल लोहार, भूरा मेघवाल, जगदीश नट, पेमाजी लोहार, लखाराम डिंगारी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने भी केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों से साझा की तथा राष्ट्र निर्माण मेंजनभागीदारी को मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन भारत माता की जय एवं वंदे मातरम् के जयघोष के साथ हुआ।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





