नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , झीलों की नगरी की झरना ने 3 घण्टे 15 मिनट तैराकी कर इंग्लैंड की झील में रचा इतिहास* – भारत दर्पण लाइव

झीलों की नगरी की झरना ने 3 घण्टे 15 मिनट तैराकी कर इंग्लैंड की झील में रचा इतिहास*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

झीलों की नगरी की झरना ने 3 घण्टे 15 मिनट तैराकी कर इंग्लैंड की झील में रचा इतिहास*
उदयपुर 28 जून
कांतिलाल मांडोत

झीलों की नगरी उदयपुर की अंतरराष्ट्रीय ओपन वाटर स्विमर झरना कुमावत ने यूनाइटेड किंगडम के उत्तरी इंग्लैंड की लेक कोनिस्टन में 3 घंटे 15 मिनट एन्ड टू एन्ड स्विमिंग कर 8.3 किलोमीटर का सफर बिना रुके पार कर एक नया कीर्तिमान भारत के लिए हांसिल कर उदयपुर शहर और राजस्थान का नाम रोशन किया है। झरना ने यह तैराकी ब्रिटिश समर टाइम के अनुसार रविवार को सुबह 10 बजे पूरी की। उनके इस अचीवमेंट के बाद सोशल मिडिया पर भारत की इस बेटी के लिए लगातार फैंस की बधाईयां मिल रही है।

 

 

झरना टाइप 1 डायबिटिक पेशेंट है और इंसुलिन पर भी निर्भर रहती है ऐसे में झरना ने यह स्विम ग्लूकोस मोनिटरिंग डिवाइस लगा कर तय की जिससे कि वो सुरक्षात्मक रूप से इस सोलो स्विम को पूरा कर पाए।
झरना ने बताया कि पिछले 3 साल से वो ओपन वाटर स्विमिंग का प्रशिक्षण ले रही है, और पूरे साल समुद्र, नदी या झीलों में स्विम करती है। सर्दियों में भी उनके स्विमिंग का हुनर बरकरार रहे इसके लिए भी झरना सर्दियों में ठंडे पानी मे ओपन वाटर स्विमिंग करती रहती है।

 

 

इस नए कीर्तिमान को हांसिल करने के बाद झरना कहती है कि वह पहली भारतीय महिला है जो यूके में होने वाली रेस केटेगरी में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही है, लेकिन वो चाहती है कि यूके में रह रही अन्य भारतीय महिलाएं भी जागरूक हो और ओपन वाटर स्विम के जोश और आनंद को जिये।
इससे पहले झरना ने 2022 में अपने 5 सदस्यों के साथ इंग्लैंड के डोवर बीच से फ्रांस तक 33 किलोमीटर का समुद्री रास्ता अपनी रिले टीम के साथ 14 घंटे 40 मिनट में तय कर उदयपुर का नाम रोशन किया था।

 

इंग्लैंड में नेशनल हेल्थ सर्विस के लिए कॉन्ट्रेक्ट मैनेजर के पद पर कार्य कर रही भारतीय मूल की 39 वर्षीय झरना कुमावत पिछले 13 सालों से यूके में रहती है, उनके 2 बच्चे 9 और 6 साल के है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031