नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , गोगुन्दा में भाजपा परिवर्तन यात्रा के दौरान सीपी जोशी ने कांग्रेस पर हमला बोला* – भारत दर्पण लाइव

गोगुन्दा में भाजपा परिवर्तन यात्रा के दौरान सीपी जोशी ने कांग्रेस पर हमला बोला*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*गोगुन्दा में भाजपा परिवर्तन यात्रा के दौरान सीपी जोशी ने कांग्रेस पर हमला बोला*
कांतिलाल मांडोत
उदयपुर 8 सितम्बर
उदयपुर जिले के गोगुन्दा में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला।देर रात भाजपा की परिवर्तन यात्रा गोगुन्दा में प्रवेश किया।भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रताप सर्कल स्थित जेसीबी पर चढ़ कर फूल बरसाए।सीपी जोशी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुये कहा कि सरकार बनते ही कांग्रेस सारे वादे भूल गई।

 

परिवर्तन यात्रा के माध्यम से गहलोत सरकार के कुशासन की पोल खोल रहे है।गहलोत सरकार के कई मुद्दों पर भ्रष्टाचार से लेकर राज्य में अपराध पर लगाम लगाने में नाकाम रही है।जोशी ने कहा कि सरकार की योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया।कांग्रेस पांच साल बाद चुनाव लड़ती है।पांच साल में भ्रष्टाचार कर घर भर लेती है।जोशी ने कहा कि कांग्रेस के भ्रष्टाचार को हजारो आंखे देख रही है।लिली छतरी वाला कभी माफ नही करेगा।भ्रष्टाचार से घर भर कर पांच साल तक आराम करती है।लोगो के खून पसीने की कमाई से घर भरते है।

आपको ऊपर वाला माफ नही करेगा। गोगुन्दा में भाजपा की जीत पर जोशी ने कहा कि आपने तो 2018 में भी गोगुन्दा में कमल खिलाया था।कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने भगवा पर प्रतिबंध लगाने का काम किया है। राणा पुंजा ने कभी भगवा को कभी झुकने नही दिया।अलवर में जयश्री राम के नारे लगाने वालों पर प्रतिबंध लगाते है।डीजे पर प्रतिबंध लगाने वाले का डीजे बजाकर छोड़ेंगे।केंद्र सरकार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में घर घर शौचालय बनवाया, रेलवे का विकास किया।पेंशन का लाभ दिलाया।भाजपा ने जो कहा वो करके दिखाया।आपने क्या किया?सीपी जोशी ने तत्कालीन मुख्यमंत्री भैरुसिंह शेखावत के नाम का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने हर पंचायत में आठवीं का स्कूल खोला।गोगुन्दा में उप प्रधान पुष्कर तेली, विधायक प्रताप गमेती,पप्पूराणा भील ने जोशी का स्वागत किया।इस बीच सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।

परिवर्तन यात्रा उदयपुर शहर मंडलो में प्रवेश होते ही जगह जगह स्वागत का दौर शुरू हो गया।भाजपा शहर जिला की और से ऐतिहासिक स्वागत किया।महिला मोर्चा और युवा मोर्चा बाइकर्स रैली के साथ रथयात्रा की अगवानी की गई।बीजेपी के मंडल मोर्चा औ रप्रकोष्ठ द्वारा भव्य स्वागत और पुष्प वर्षा की गई।ग्रामीण क्षेत्र में ढोल नगाड़ों और प्रारम्परिक गवरी नृत्यआदि की झलक देखने को मिली।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031