नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राजस्थान एकलव्य मजदूर यूनियन राणापूंजा छात्रावास के छात्रों ने समझा पुलिस का कामकाज,दूर हुई भ्रांतिया* – भारत दर्पण लाइव

राजस्थान एकलव्य मजदूर यूनियन राणापूंजा छात्रावास के छात्रों ने समझा पुलिस का कामकाज,दूर हुई भ्रांतिया*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*राजस्थान एकलव्य मजदूर यूनियन राणापूंजा छात्रावास के छात्रों ने समझा पुलिस का कामकाज,दूर हुई भ्रांतिया*
उदयपुर 30 सितम्बर
कांतिलाल मांडोत
उदयपुर जिले के सायरा तहसील के राजस्थान एकलव्य मजदूर यूनियन राणा पुंजा छात्रावास के छात्रों ने सायरा थाना पहुंचकर पुलिस की कार्यप्रणाली समझी।छात्रों ने थानाधिकारी प्रवीणसिंह जुड़ावत को तमाम सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासा को शांत की गई।थाना प्रभारी प्रवीणसिंह जुड़ावत ने पुलिस की कार्यशीली और सरकार द्वारा आम लोगो की सुरक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

 

थाने में छात्रावास के बच्चो को स्वागत किया गया।थाना प्रभारी ने बताया कि समय के साथ पुलिस की कार्यप्रणाली में काफी बदलाव आया है।पुलिस और जनता के अच्छे तालमेल से अच्छे परिणाम सामने आ रहे है।उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली और उनके सामने आने वाली चुनौतिया बच्चो के साथ साझा की गई।

 

थानाधिकारी ने बताया कि पुलिस दिन रात जनता के लिए काम करती है।मोबाइल का चलन बढ़ने से पुलिस के सामने नई चुनौतिया आई है।सायरा के 50 छात्रों द्वारा पुलिस थाने में जानकारियां जुटाई।कांस्टेबल से लेकर थानाधिकारी के पद की जानकारी उपलब्ध कराई गई।कैदी को बंद करने के लिए बना हवालात को बताते हुए थानाधिकारी ने बताया कि यहां से कितनी भी कोशिश कर ले कैदी बाहर निकल भी नही सकता है।प्रवीण सिंह जुड़ावत ने कहा हरेक विभाग की अलग अलग कार्यप्रणाली होती है।जिसमे तहसीलदार, विकास अधिकारी और ब्लॉक शिक्षा अधिकारी का अपना अलग अलग कार्य होता है ,वैसे ही पुलिस विभाग का भी कार्य अपराधी को पकड़ कर थाने लाती है।

 

और लड़ाई झगड़े जैसे मामलों में पुलिस समझाईस भी करती है।प्रवीणसिंह जुड़ावत ने छात्रों को बताया कि मुख्य थानेदार का पद होता है।जो हर मामले की सुनवाई करता है।बाकी पूरी टीम को अलग अलग कार्य दिए जाते है।जो अपनी जिम्मेदारी से कार्य करते है।यूनियन महामंत्री लालूराम चौहान ने बताया कि छात्रावास सायरा में कक्षा 6 से 12वी तक के 50 बच्चो को शिक्षा के महत्व को समझने पर जोर दिया।सामान्य ज्ञान को मजबूती देने के लिए छात्रों को सायरा थानेदार से सम्पर्क कराकर उनसे जानकारी उपलब्ध कराई गई है।छात्रों को छोटे छोटे अपराध से दूर रहने की सीख दी गई।क्योकि छोटे अपराध से ही बड़े अपराधी बनते है।मोबाइल से भी गलत वीडियो नही देखने की समझाईश दी गई।बढ़ते दुष्कर्म की घटना में अश्लील वीडियो क्लिपिंग ही कारणभूत बनती है।इसलिए पुलिस ने इससे दूर रहने का आह्वान किया।होस्टल चौकीदार तेजाराम थानाधिकारी प्रवीणसिंह जुड़ावत और पुलिस टीम के साथ फोटो खिंचवाए गए। छात्रों ने थानाधिकारी प्रवीणसिंह जुड़ावत का मिलनसार स्वभाव देखकर छात्र गदगद हो गए।उनको लगने लगा कि हम पुलिस से बात नही कर रहे है वे हमारे स्नेहीजन है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031