नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सायरा तहसील के सेमड गांव में गवरी वलावन पर उमड़ा जनसैलाब,सूरत से आया जैन समाज* – भारत दर्पण लाइव

सायरा तहसील के सेमड गांव में गवरी वलावन पर उमड़ा जनसैलाब,सूरत से आया जैन समाज*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

उदयपुर 8
कांतिलाल मांडोत
उदयपुर जिले के सायरा तहसील के सेमड गांव में भील जाति द्वारा खेल गई गवरी का आज तड़के 40 दिन बाद विसर्जन किया गया।वलावन के मौके पर हर समाज के लोग मौजूद रहे।।भेखधारी कलाकरो ने 40 दिनों में क्षेत्र के अनेक गांवो में अपना करतब दिखाकर लोगो को खूब हंसाया।सेमड में 13 साल बाद गवरी का मंचन किया गया।गांव के हर समाज का भरपूर सहयोग मिला और मन लगाकर खेलियाओ ने खेल निकाल कर दर्शकों का मनोरंजन किया गया।

 

गवरी के रोमांचक खेलो को लोगो से मन लगाकर निहारा।देर रात लोगो ने गवरी के विभिन्न खेलो को देखकर तालिया पीटी तो दर्शक भोपे का शक्ति प्रदर्शन नवागन्तुकों के लिए कोतुहल पैदा करने वाला रहा।हाथी का विसर्जन और मिट्टी की बनाई गई गोरज्या की प्रतिमा को पानी मे विसर्जित किया गया।सेमड सहित आसपास के गांवो से महिला, बच्चे और पूरुषो का हुजूम देखते बनता था।गोरज्या के विसर्जन पर लोगो ने अश्रुपूरित विदाई दी गई।40 दिनों तक जिस माता के सहारे गवरी के कलाकारों ने अनेक गांवो में अपना खेल दिखाया।और उस माता की शक्ति के कारण 40 दिनों तक गांव गांव माता के जयकारों से गांव गूंज उठे।

उसकी विदाई सहज नही हो सकती है।गवरी के कलाकारों रिस्तेदारो ने भी भाग लिया।गलावन वलावन की सुप्रसिद्ध परम्परा में चामुंडा माता मंदिर परिसर के अनेक खेल दिखाए गए।गोरज्या माता के समक्ष ज्वारे लेकर कलाकार खूब गवरी नृत्य किया।हाथी की सवारी उसके पूर्व सेमड में आई गवरी के समय निकाला गया था।हजारों की भीड़ ने गवरी के इस विसर्जन कार्यक्रम में भाग लिया।सूरत और मुम्बई से जैन समाज और अन्य समाज के लोगो ने वलावन के अवसर पर भाग लिया।इस आयोजन में सर्वसम्मति से सर्वसमाज का बराबर योगदान रहा ।निर्विघ्न गवरी का समापन होने की खुशी में समाज फुला नही समा रहा है।माता की कृपादृष्टि गांव पर बनी रहे,इस प्रकार की कामना हर कलाकारों ने गांव के लिए की गई।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728