नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सूरत: उधना पुलिस ने चीकलीगर गिरोह के 4 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया, 18 वारदातों की गुत्थी सुलझाई: – भारत दर्पण लाइव

सूरत: उधना पुलिस ने चीकलीगर गिरोह के 4 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया, 18 वारदातों की गुत्थी सुलझाई:

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरत: उधना पुलिस ने चीकलीगर गिरोह के 4 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया, 18 वारदातों की गुत्थी सुलझसू

उधना पुलिस ने बीआरसी के पास से चीकलीगर गिरोह के चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया

सूरत और आसपास के जिलों से बाइक, कार चुराने के बाद रात में चोरी करते थे

20 दिन पहले ही उधना में एल्यूमिनियम की दुकान का शटर तोड़कर चोरी की थी
सूरत 27 अक्टूबर
कांतिलाल मांडोत
उधना पुलिस ने चीकलीगर गिरोह के 4 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार करके 8लाख, 30 हजार रूपए का सामान जब्त किया है। पुलिस ने अलग-अलग थानों में दर्ज 18 वारदातों की गुत्थी सुलझाई है। गिरफ्तार बदमाश सूरत और पड़ोसी जिलों से पहले बाइक, कार चुराते थे, इसके बाद उसे चोरी में इस्तेमाल करते थे।
उधना पुलिस की टीम पेट्रोलिंग कर रही थी, तभी खुफिया सूचना मिली कि चीकलीगर गिरोह के बदमाश चोरी की ईको कार लेकर उधना, बीआरसी के पास सतनाम चौराहे पर आने वाले हैं। पुलिस ने निगरानी करते हुए कीर्तन सिंह, दीप सिंह उर्फ दीपू पुत्र गुजरात सिंह, राणा सिंह पुत्र अवतार सिंह और पंचम सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस की पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि 20 दिन पहले रात में उधना के रणछोड़ नगर में राज एल्यूमिनियम की दुकान का शटर तोड़कर वायर, ड्रिल मशीन समेत सामानों की चोरी की थी। 10-12 दिन पहले पलसाणा के राधे कॉम्प्लेक्स में स्थित गैराज के पास खड़ी बाइक चुराई थी। दस दिन पहले उन पाटिया के शालीमार पार्क के पास से छोटा हाथी टेम्पो चुराया था। पुलिस की पूछताछ में बदमाशों ने शहर के अलग-अलग इलाकों में 18 से अधिक चोरी करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने बताया कि ये इतने शातिर हैं कि बाइक और कार चुराने के बाद उसका इस्तेमाल चोरी करने में करते थे। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर आगे की छानबीन शुरू कर दी है।
कबूलात: बदमाश ऐसे करते थे चोरी
गिरोह के बदमाश सबसे पहले बाइक चुराते थे। बाइक लेकर आसपास के इलाकों में कार खोजते थे। कार चुराने के बाद बाइक वहीं छोड़ देते थे। कार से सूनसान इलाकों में मकानों, दुकानों को निशाना बनाते थे।
कार्रवाई: पुलिस ने चोरी का सामान जब्त किया
उधना पुलिस ने बदमाशों से पूछताछ करने के बाद बाइक, इलेक्ट्रिक वायर, एल्यूमिनियम की पट्‌टी, ड्रिल-कटर मशीन, इलेक्ट्रिक पंप, स्क्रैप मोटर्स, छोटा हाथी टेम्पो, स्प्लेंडर मोटर साइकिल, थ्री व्हीलर टैम्पो समेत 8लाख, 30 हजार रूपए का सामान जब्त किया है।
तरकीब: डुप्लीकेट चाबी से गाड़ियां चुराते थे
चीकलीगर गिरोह के बदमाश डुप्लीकेट चाबी से गाड़ियां चुराते थे। बदमाशों ने डुप्लीकेट चाबी से भरूच में स्वामी नारायण मंदिर के पास खड़ी कार की चोरी की थी। पुलिस की पूछताछ में उधना, सचिन, सरथाणा, पलसाना, भरूच और अंकलेश्वर में चोरी की 18 वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।
पृष्ठभूमि: इनमें दो बदमाश हिस्ट्रीशीटर हैं
उधना पुलिस ने कीर्तन सिंह (उम्र-25, पेशे से ड्राइवर), दीप सिंह(20, पेशे से दिहाड़ी मजदूर), राणा सिंह(26, पेशे से दिहाड़ी मजदूर)और पंचम सिंह(63, पेशे से कबाड़ी) को गिरफ्तार किया है। गिरोह के कालिया सिंह बावरी और हरजीत सिंह को वांटेड घोषित किया है। पुलिस ने बताया कि दीप सिंह के खिलाफ सूरत के अलावा दूसरे थानों में कुल 10 और राणा सिंह के खिलाफ सूरत के दो थानों में केस दर्ज हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031