नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सूरत: वेसू में चल रही रामलीला में महारास, माखन चोरी और फूलों की होली का मंचन – भारत दर्पण लाइव

सूरत: वेसू में चल रही रामलीला में महारास, माखन चोरी और फूलों की होली का मंचन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरत: वेसू में चल रही रामलीला में महारास, माखन चोरी और फूलों की होली का मंचन
सूरत 27 अक्टूबर
कांतिलाल मांडोत

वेसू के रामलीला मैदान में मथुरा की रास मंडली के कलाकार मंचन करते हुए।

श्री आदर्श रामलीला ट्रस्ट की ओर से रामलीला का भव्य आयोजन किया गया

 वेसू के रामलीला मैदान में श्री आदर्श रामलीला ट्रस्ट की ओर से आयोजित रामलीला कार्यक्रम के दौरान गुरुवार को महारास, माखन चोरी, फूलों की होली का मनोहारी मंचन किया गया। लीला का मंचन देखकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। ट्रस्ट के अनिल अग्रवाल ने बताया कि रामलीला के दौरान महारास का आयोजन किया गया। भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन के चंद्र सरोवर पर शरद पूर्णिमा की रात में सखियों के साथ महारास किया था, लेकिन जब भी मुरली मनोहर राधा से मिलते थे तो हर दिन उनका महारास होता था। वृंदावन की रास मंडली द्वारा मंचित रास लीला में दिखाया गया कि गोकुल का सारा दूध, दही, मक्खन कर के रूप में कंस के यहां मथुरा में चला जाता था। भगवान श्री कृष्ण ने गोपियों को मक्खन और दही मथुरा ले जाने से रोका। मटकी फोड़ कर ग्वालों को मक्खन खिलाया। गोपियों ने श्रीकृष्ण के माखन चोरी की शिकायत यशोदा मैया से की। इसके बाद ब्रज की लठ्ठमार व फूलों की होली का मंचन किया गया। भगवान श्रीकृष्ण अपने ग्वाल बालों के साथ नंदगांव से बरसाने में राधा रानी के साथ होली खेलने गए। तब लठ्ठमार होली खेली गयी। इसके बाद फूलों व रंग-गुलाल से होली खेली। रामलीला पंडाल में मौजूद भक्तों ने भी खूब होली खेली।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031