नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सूरत: 108 एंबुलेंस की टीम ने एयरपोर्ट के सामने सड़क पर प्रसव कराया, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ – भारत दर्पण लाइव

सूरत: 108 एंबुलेंस की टीम ने एयरपोर्ट के सामने सड़क पर प्रसव कराया, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरत: 108 एंबुलेंस की टीम ने एयरपोर्ट के सामने सड़क पर प्रसव कराया, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ

पति कार में अस्पताल ले जा रहा था, तभी जोर से पीड़ा होने पर 108 एंबुलेंस को फोन किया
सूरत 31 अक्टुबर
कांतिलाल मांडोत

महिला ने बच्ची को जन्म दिया, प्राथमिक उपचार के लिए दोनों को अस्पताल ले जाया गया

108 एंबुलेंस की टीम ने एयरपोर्ट के पास सड़क पर चादर की आड़ में महिला का प्रसव कराया। महिला ने बच्ची को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा दोनों का स्वस्थ ठीक है।
डूमस के हणपतिवास में सुरेश राठौड़ पत्नी रूपा और एक बच्चे के साथ रहते हैं। रूपा को 9 माह का गर्भ था। सोमवार को दोपहर में अचानक रूपा को प्रसव पीड़ा होने लगी। सुरेश पत्नी रूपा को कार में अस्पताल ले जा रहे थे, तभी एयरपोर्ट के सामने रूपा को जोर से प्रसव पीड़ा होने लगी। सुरेश ने तुरंत 108 एंबुलेंस को फोन किया। वेसू लोकेशन की 108 एंबुलेंस तुरंत मौके पर पहुंच गई। 108 एंबुलेंस के कर्मचारियों ने बताया कि महिला का तत्काल प्रसव कराना बहुत जरूरी था। 108 के कर्मचारियों ने एयरपोर्ट के सामने सड़क के किनारे चारों ओर चादर से घेर कर महिला का प्रसव कराया। रूपा ने बच्ची को जन्म दिया। बच्ची का वजन 3 किलोग्राम है। मां-बेटी को प्राथमिक इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों स्वस्थ हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031