नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भाजपा की सतरंगा जीत के साथ ही मोदी मंत्र से कांग्रेस ध्वस्त* – भारत दर्पण लाइव

भाजपा की सतरंगा जीत के साथ ही मोदी मंत्र से कांग्रेस ध्वस्त*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*भाजपा की सतरंगा जीत के साथ ही मोदी मंत्र से कांग्रेस ध्वस्त*

हार जीत चुनावी अंग है।इस बार तीन राज्यो में कांग्रेस को जनता ने बेदखल कर दिया।दो राज्यो में ताजपोशी हो गई है।आज राजस्थान में भजनलाल शर्मा शपथ ग्रहण करेंगे।भाजपा ने 3 राज्यो में अपना झण्डा गाड़ दिया और तेलंगाना में 8 सीट तक पहुंच गई है।चुनाव जीतना कांग्रेस के लिए बड़ा मुश्किल कार्य था।कांग्रेस की भेडचाल पार्टी हार का कारण बनी।भाजपा की जगह कांग्रेस ने मोदी को टारगेट किया।उसका नतीजा यह हुआ कि तीनों राज्य गंवाने पड़े।धरातल से जुड़े भाजपा नेताओं ने पहले कह दिया कि भाजपा की जीत होगी।तीनो राज्यो में निर्दयली चुनाव जीत गए,लेकिन अभी तक भाजपा ने उनको कुशलक्षेम नही पूछी है कारण कि भाजपा बहुमत हासिल किया है इसलिए भाजपा को जरूरत नही है। राजस्थान में एक बार कांग्रेस तो दूसरी बार भाजपा को सत्ता रूढ़ होने का मौका मिलता रहा था।लेकिन कांग्रेस के भ्रष्टाचार ने लुटिया डुबो दी।इसमे सबसे ज्यादा नुकसान सचिन पायलट को हुआ है।सचिन की मुख्यमंत्री बनने की इच्छा धरी की धरी रह गई।अब कांग्रेस फिर से आने के इंतजार में सचिन पायलट मुख्यमंत्री की कुर्सी पाने के लिए संघर्ष कर सकते है।लेकिन अब राह आसान नही है।

गांधी परिवार का चुनाव में ज्यादा हस्तक्षेप और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा बार बार टारगेट करना कांगेस को नुकसान कर गया। भाजपा का मिशन 2024 किसी भी हालत में भाजपा के लिए सुनहरा अवसर है।कांग्रेस के नेता जड़ से कट गए है।इसमें इससे भी अधिक महत्वपूर्ण बात है कि तीनों राज्यो की जनता ने नरेंद्र मोदी के विकास और अशोक गहलोत की घोषणा पर जनता विश्वास नही कर मोदी की गारंटी की भी गारंटी पर भरोसा जताया।जनता भाजपा के विकास और केंद्र सरकार की कोशिशों में ईमानदारी दिखी।राज्य की जनता को लगा कि मोदी की हर बात में दम है।राज्यो की कायापलट करने के लिए दोनों में भाजपा की सरकार होना जरूरी है।यह बात जनता के जेहन में विधमान है।सरकार की गाड़ी डबल इंजन से चलती है।

मोदी रैलियों से जुड़कर जनता से रूबरू हुए और जनता ने मोदी का भरोसा बरकरार रखा।मिशन 2024 को लेकर आगे बढ़ती एनडीए के सभी द्वार खुले है।इस बार कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की हार से पता चलता है कि अब कांग्रेस पर जनता का भरोसा नही है।क्योंकि कांग्रेस में भ्रष्टाचार चरम पर है।कांग्रेस हर कदम पर फ़िसड्डी साबित हो रही है।कांग्रेस के नेताओ का हारना दुर्भाग्य ही माना जाएगा।मतदाताओं ने बता दिया कि मोदी लहर आज दिन तक कम नही हुई है।तीनो राज्यो की ताजपोशी के बाद भाजपा मिशन 2024 को फतह करने में लग जायेगी।कांग्रेस खोई हुई राजनीति पर फिर से मंथन करना चाहिए।क्योकि मोदी को गाली देने से विपक्ष के वोट टूटते है।क्योंकि देश सेवा और देश की उन्नति की कसम खाकर निकले विकास पुरुष का रोड़ा अटकाना कांग्रेस के वश में नही है।क्योंकि उनकी नीति और उनका जीवन देश को समर्पित किया है।वे ही विरले होते है जो देश के लिए कसमे खाते है।मोदी का हरएक सपना साकार होगा क्योंकि मोदी है तो मुमकिन ही नही अवश्यम्भावी है।

कांतिलाल मांडोत

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930