नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राजस्थान में मंत्रिमंडल के नाम पर मुहर लगने की तैयारी* – भारत दर्पण लाइव

राजस्थान में मंत्रिमंडल के नाम पर मुहर लगने की तैयारी*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*राजस्थान में मंत्रिमंडल के नाम पर मुहर लगने की तैयारी*
कांतिलाल मांडोत
उदयपुर 21 दिसम्बर
राजस्थान में सभी विधायको के शपथ ग्रहण के बाद राज्य की जनता को मंत्रिमंडल के नामो की उत्सुकता है।विधानसभा चुनाव के दौरान देशावर में प्रचार के लिए गए मारवाड़,मेवाड़ और शेखावटी के विधायकों को जीत मिली है।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा,उपमुख्यमंत्री दियाकुमारी और प्रेमचंद बैरवा में अमित शाह से भेंट की गई।वही नरेंद्र मोदी से भी संसद में मुलाकात की गई। दरअसल, राजस्थान मंत्रिमंडल के नाम को लेकर शहरों और गांवो से एक ही चर्चा हो रही है कि राजस्थान में मंत्रिमंडल का क्या हुआ।कौन मंत्री बन रहा है?राजस्थान के तीनों अंचल से गुजरात मे प्रचार के लिए गए थे।उनके पक्ष में परिणाम आया ।एतएव,नए चेहरों को भी सफलता मिली है।कोई दूसरी तो तीसरी बार विधायक बने है।विधायको को मंत्रिमंडल में शामिल करने का काम आलाकमान का है।आज गुरुवार शाम तक मंत्रिमंडल के नामो की घोषणा होने की संभावना जताई जा रही है।गुजरात के सूरत से विभिन्न क्षेत्रों में पांचसौ बसे,तीन ट्रेन और पांचसौ निजी वाहन के द्वारा राजस्थान मतदाता वोटिंग करने गए थे।उन प्रत्याशियों की जीत की खुशी तो दिल मे विधमान है।लेकिन उनमें से मंत्री बनने की आशा का दीप जलाए हुए उनके शुभचिंतक का एक ही सवाल है कि कब बनेगा मंत्रीमंडल?नए मंत्रिमंडल में चोंकाने वाले नाम सामने होंगे।मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा जाट समाज पर निगाह टिकी हुई है।बड़े पदों में एक ही जाट चेहरे को अवसर नही दिया है।सुबह से ही चर्चा का दौर चालू है।किरोड़ीमल मीणा और बाबा बालकनाथ का नाम चर्चा में है।राजपूत समाज के वरिष्ठ विधायको के नाम मंत्रिमंडल के लिए उछल रहे है।देखना यह है कि अब इंतजार की घड़ी खत्म होने वाली है।किस्मत किन उमीदवारो के भाग्य को बदलने में सहायक सिध्द होती है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031