नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कच्छ में ऊंटनी के दूध को आर्गेनिक सर्टिफिकेशन की मान्यता मिली, एक लीटर दूध की कीमत सुनकर चौंक जाएंगे – भारत दर्पण लाइव

कच्छ में ऊंटनी के दूध को आर्गेनिक सर्टिफिकेशन की मान्यता मिली, एक लीटर दूध की कीमत सुनकर चौंक जाएंगे

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कच्छ में ऊंटनी के दूध को आर्गेनिक सर्टिफिकेशन की मान्यता मिली, एक लीटर दूध की कीमत सुनकर चौंक जाएंगे
कच्छ 6 जनवरी
यहां की सरहद डेयरी को देश में पहली बार कैमल मिल्क आर्गेनिक सर्टिफिकेट मिला है। यह कच्छ के लिए गर्व की बात है। अंजार तहसील के चांद्राणी गांव में स्थित सरहद डेयरी के केटल फीड प्लांट में ‘राजस्थान राज्य बीज और जैविक प्रमाणन एजेंसी’ के चीफ सर्टिफिकेशन ऑफिसर राजेन्द्र नैनावत ने अमूल के वाइस चेयरमैन और सरहद डेयरी के चेयरमैन वालमजीभाई हुंबल को कैमल मिल्क आर्गेनिक का सर्टिफिकेट प्रदान किया। देश में पहली बार सरहद डेयरी को यह सर्टिफिकेट मिला है।
गुजरात के तत्काल मुख्यमंत्री और देश के मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2013 में ऊंटनी के दूध और ऊंट संवर्धन पर काम करने की सलाह दी थी। इसके बाद सरहद डेयरी ने ऊंटनी के दूध पर काम शुरू किया। साल 2017 में पहली बार ऊंटनी के दूध का संग्रह किया गया। देश में पहली बार साल 2019 में लाखोंद में कैमल मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट शुरू किया गया। सरहद डेयरी ने साल 2017 में रापर चिलिंग सेंटर, नखत्राणा चिलिंग सेंटर में प्रतिदिन 300 लीटर ऊंटनी के दूध को संग्रह करना शुरू किया था। आज रापर, नखत्राणा, राजपर, कोटडा आथमणा, दयापर में रोजाना 3500 से 4000 लीटर ऊंटनी के दूध का संग्रह हो रहा है। सरहद डेयरी के चेयरमैन ने बताया कि हम संग्रहण की मात्रा बढ़ाने के प्रयास में लगे हुए हैं। आने वाले दिनों में संग्रह और सप्लाई और बढ़ाई जाएगी। दुनिया में ऊंटनी के दूध के प्रसंस्करण के केवल तीन केंद्र दुबई और पाकिस्तान में हैं। कच्छ की अंजार तहसील के चांद्राणी गांव में चौथा केंद्र है। कच्छ में ऊंटनी के दूध के लिए बाजार उपलब्ध होने से किसानों को फायदा हुआ है। कच्छ में 20 हजार मवेशी हैं, इसमें 13 हजार से अधिक ऊंट हैं।
ऊंटनी के दूध के ये हैं फायदे, एक लीटर दूध की कीमत है 350 रूपए
ऊंटनी का दूध रेगिस्तानी इलाकों में पाया जाता है। यह औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसमें प्रोटीन की मात्रा सबसे ज्यादा होती है जो सेहत के लिए फायदेमंद है। इसे पीने से डायबिटीज के मरीजों को भी फायदा होता है। इसमें इन्स्युलिन, विटामिन होने के कारण ब्लड प्रेशर, टीबी, कैंसर, पेट के मरीजों के लिए फायदेमंद माना जाता है। ऊंटनी के एक लीटर दूध की कीमत करीबन 350 रूपए है। यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है, इसलिए इसकी कीमत भी इतनी ज्यादा है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031