नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , गोगुन्दा में जयश्रीराम की जयघोष एवं क्षेत्र में धार्मिक आयोजनों का दौर चला* – भारत दर्पण लाइव

गोगुन्दा में जयश्रीराम की जयघोष एवं क्षेत्र में धार्मिक आयोजनों का दौर चला*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*गोगुन्दा में जयश्रीराम की जयघोष एवं क्षेत्र में धार्मिक आयोजनों का दौर चला*

गोगुन्दा 23 जनवरी
उदयपुर जिले के गोगुन्दा में रामलाल की प्राणप्रतिष्ठा के उपलक्ष में अनेक अयोजन हुए।श्रीराम के जयकारे के साथ शोभायात्रा निकाली गई।गोगुन्दा से लेकर भानपुरा तक गांवो में रामधुन चौपाइयां सुंदरकांड आदि का आयोजन किया गया।हनुमान चालीसा में सराबोर युवा और वृद्ध दिखाई दिए।गोगुन्दा में दिवाली से बढ़कर माहौल देखने को मिला।

कलशयात्रा में रामभक्तों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।रामप्रतिष्ठा महोत्सव उदयपुर सहित राजस्थान में गीतों की रमझट देखने को मिली।गोगुन्दा के समीप उभेश्वरजी रोड पर छाली आश्रम के महंत सागर नाथ महाराज ने 65 फीट की लंबाई पर जयश्री राम का झंडा लगाकर रामभक्ति में डूबे हुए नजर आए।गांवो में अनुष्ठान किये गए।सायरा के तरपाल पंचायत में कलशयात्रा निकाली गई।वही सुंदर बावड़ी स्थित अम्बामाता मन्दिर परिसर में प्रसाद की व्यवस्था की गई।गांव तथा आसपास के क्षेत्र से आए रामभक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया गया।बच्चो को खाना खिलाया गया।धूमधाम से डीजे के साथ राम की अगवानी की गई।

कमल श्रीमाली की निगरानी में आयोजन हुआ। तरपाल निवासी नानालाल सुथार ने बताया कि गांव में राम प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर अपार खुशी थी।जिस तरह से राम प्रतिष्ठा महोत्सव से लोगो के दिल मे उत्साह और उमंग थी वो दिवाली के समय भी देखने को नही मिली।आतिशबाजी और जयश्री राम के नारों से गांव ढाणियां गुंजायमान हो गई।पांचसौ वर्ष का इंतजार खत्म हुआ।राम सबके राम भारत का पलड़ा भारी करने बिराजमान हुए है।

जिसकी गूंज दुनिया मे हुई है।और दुनिया के 58 देशो ने राम की प्रतिष्ठा को लेकर उल्लास के साथ विदेशो में अनुष्ठान किये है।गांवो में दीपक जलाकर भगवान के आगमन की खुशी का इजहार बड़े,वृद्ध और सभी ने मिलकर किया है।जोकि सदियों तक 22 जनवरी याद की जाएगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930