नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सायरा तहसील के ढूंढी बरवाड़ा ग्राम पंचायत में महिला शक्ति सम्मेलन का आयोजन सम्पन्न* – भारत दर्पण लाइव

सायरा तहसील के ढूंढी बरवाड़ा ग्राम पंचायत में महिला शक्ति सम्मेलन का आयोजन सम्पन्न*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*सायरा तहसील के ढूंढी बरवाड़ा ग्राम पंचायत में महिला शक्ति सम्मेलन का आयोजन सम्पन्न*
कांतिलाल मांडोत
15 मार्च
सायरा तहसील के ढूंढी बरवाड़ा में महिला शक्ति सम्मेलन का आयोजन किया गया।
इस बीच रिहाना ने कहा कि महिलाओं को अपनी ताकत पहचाननी होगी तभी महिला-पुरुष के बीच भेदभाव खत्म हो पायेगा ।उजाला संगठन की गणेश बाई ने कहा कि हमें पहले गांव के चबूतरे पर भी नही बैठने दिया जाता था। अब पंचायत में भी कोई रोक नही सकता है । विकल्प संस्था की कमला ने कहा कि लड़कियों को पढ़ाना होगा, तभी वो अपनी सुरक्षा खुद कर पायेगी ।

 महिलाओं को अपने नाम की पहचान स्थापित करनी होगी हर दस्तावेज में हमारा नाम अलग है जिससे हम पिछड़े जाते है ।अब तक अकेले संघर्ष किया है अब समय है महिला संगठनों को मजबूत करने की तभी सफ़लता मिलेगी । निदेशक आजीविका ब्यूरो ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि115 साल से दुनिया मे महिला दिवस मनाया जा रहा है। महिलाओं के साथ पुरुषों को भी कंधे से कंधा मिलाना होगा तभी महिला पुरुष समानता आ पाएगी । तख्तसिंह सरंक्षक अरावली निर्माण मजदूर सुरक्षा संघ गोगुन्दा ने कहा कि किशोरावस्था से ही लड़के-लड़कियों को संवेदनशील बनाना होगा। घर का काम सबका काम समझाना होगा -अनुराधा जतन संस्था ने कहा किलड़कियों आत्मनिर्भर बनना होगा तभी हम आगे बढ़ पाएंगे ।इस अवसर पर पायल उजाला मित्र श्रमिक सहायता एवं संदर्भ केंद्र बरवाड़ा में महिला शक्ति सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें 500 से अधिक महिलाओं ने भागीदारी की। उजाला संगठन, अरावली निर्माण मजदूर सुरक्षा संघ और रानी लक्ष्मी बाई निर्माण मजदूर सुरक्षा संघ के सदस्यों ने मिलकर यह सामूहिक कार्यक्रम किया गया। 8 मार्च महिला दिवस पर जरगा जी का मेला होने के कारण आज यह आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शामिल हुए संदर्भकर्ताओ ने अपने विचार रखे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में तेरहताली नृत्य, कुर्सी रेस, रस्सा कस्सी आदि कार्यक्रमो का आयोजन किया गया। *न्याय समानता हो आधार, ऐसा रचेंगे हम संसार* बैनर पर सभी महिला पुरुषों ने कलर से अपने हाथ की छाप लगा कर संकल्प लिया। आयोजन में श्रम सारथी एसोसिएसन, जतन संस्था, विकल्प संस्था और ग्राम श्री संस्था ने अपने कार्यक्रमो की प्रदर्शनी लगाई।

कार्यक्रम के अंत सामूहिक नृत्य के साथ आयोजन का समापन किया गया। आयोजन में राजेन्द्र शर्मा, स्मृति, मंजू राजपूत, गुलाब, कल्पना, मोहन, विनोद, धर्मराज पुष्पा कुंवर,आदि ने आजीविका ब्यूरो की तरफ से भागीदारी की उजाला मित्रो ने आयोजन का संचालन किया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930