नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , गुजरात के अलग-अलग शहरों में धुलेटी पर रंग खेलने के बाद नदियों, तालाबों में नहाते समय 11 लोगों की मौत – भारत दर्पण लाइव

गुजरात के अलग-अलग शहरों में धुलेटी पर रंग खेलने के बाद नदियों, तालाबों में नहाते समय 11 लोगों की मौत

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

गुजरात के अलग-अलग शहरों में धुलेटी पर रंग खेलने के बाद नदियों, तालाबों में नहाते समय 11 लोगों की मौत
अहमदाबाद 26 मार्च
धुलेटी पर रंग खेलने के बाद नदियों, तालाबों में नहाते समयडूबने से 11 लोगों की मौत हो गई। खेड़ा भावनगर बनासकांठा महिसागर गांधीनगर और वलसाड में डूबने के मामले सामने आए हैं।खेड़ा जिले के पवित्र तीर्थस्थल वडताल के गोमती तालाब में नहाते समय 3 छात्रों की डूबने से मौत हो गई।12 छात्र होली मनाने वडतला आए थे।
इसमें से 5 छात्र गोमती तालाब में नहा रहे थे, जिसमें से 3 पानी में डूब गए, जबकि दो को बचा लिया गया है। सभी छात्र विद्यानगर के एमवीपटेल कॉलेज में पढ़ते थे। भावनगर के तलाजा तहसील के मणार गांव में नदी में नहा रहे 3 युवकों की मौत हो गई। घटना की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई और तीनों शवों को नदी से बाहर निकाला। पालनपुर में डीसा गांव के दो युवक बालाराम नदी में नहाते समय डूब गए। स्थानीय गोताखोरों ने दोनों युवकों के शवों को बाहर निकाला। महिसागर के वीरपुर में नदी में नहाते समय 3 युवक पानी में डूब गए। इसमें से एक शव को बाहर निकाला गया है। वलसाड की पार नदीऔर कड़ी की लूणासण नहर में डूबने से एक-एक युवक की मौत हो गई।कलोल की उनाली कैनाल में नहाते समय चार युवक डूब गए। चारों युवकों की तलाश की जा रही है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930