नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नैतिकता मानवीय जीवन का श्रृंगार है-जिनेन्द्रमुनि मसा* – भारत दर्पण लाइव

नैतिकता मानवीय जीवन का श्रृंगार है-जिनेन्द्रमुनि मसा*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*नैतिकता मानवीय जीवन का श्रृंगार है-जिनेन्द्रमुनि मसा*
गोगुन्दा 12 अक्टूबर
श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावकसंघ महावीर जैन गोशाला स्थित उमरणा में जिनेन्द्रमुनि मसा ने फरमाया कि नैतिकता मानवीय जीवन का श्रृंगार है।शांति के सूराज में विचरण करने के लिए राष्ट्र को अनैतिकता के गव्हर से ऊपर उठकर नैतिकता का दिव्य प्रकाश प्राप्त करना होगा।इसके अभाव में कोई आदर्श पनप नही सकता है।यदि नैतिकता के बिना किसी आदर्श की परिस्थपना कर दी गई तो वह एक दिन उसी प्रकार धराशायी हो जाएगा,जैसे बारिश में बालू की दीवार।महाश्रमण ने कहा कि नैतिकता के स्तम्भ पर मानवीय जीवन के उच्चादर्शों की छत टिकी हुई है।अतः नैतिकता के उत्कर्ष में ही विश्व शांति या विश्व कल्याण संभवित है।आज नैतिकता का कोष खाली होता जा रहा है।उसे समृद्ध बनाना है।आज का संकट वास्तव में नैतिकता का संकट है।व्यक्तिगत एवं सामाजिक नैतिकता में भेद करने की प्रवृति ही इस बात का प्रमाण है कि जरूर हमारी नैतिकता में कोई कोई दोष है।सामान्य जन मानस के जीवन मे तो इसका अखण्ड राज्य है ही,किन्तु राजनीतिक क्षेत्र में भी इसके चरण अंगद के चरणों की तरह जम चुके है।मुनि ने कहा आज नैतिकता के अभाव से ही अहिंसा को व्यवहारिक रूप देने में मानव सफल नही हो पा रहा है।आज हिंसा के विकास के लिए सभी देश जितना श्रम धन व्यय और दौड़ धूप कर रहे है।उसका एक तिहाई भाग भी यदि अहिंसा के विकास के लिए किया जाये तो अवश्य अहिंसा इच्छित वरदान प्रदान कर सकती है।पर इसके लिए भी नैतिक बल उपेक्षित होगा।गांधीजी नैतिकता को बहुत बड़ी शक्ति मानते थे।तभी तो उन्होंने हिंसा रुप अनैतिकता का परित्याग कर अहिंसा रूप नैतिकता का प्रश्रय ग्रहण किया था और उसी के जरिये सत्ता परिवर्तन जैसे असम्भव प्रतीत होने वाले कार्य को सम्भव कर दिखाया था।अगर आज विश्व को स्थायी शांति प्रदान करनी है तो सर्वप्रथम विश्व की जनता में नैतिक भावना जागृत करनी होगी और प्रत्येक व्यक्ति के सामाजिक आर्थिक तथा राजनैतिक जीवन मे एकरूपता लानी होगी।उल्लेखनीय है कि 13 अक्टूबर रविवार को महावीर जैन गोशाला उमरणा के स्थानक भवन में उपाध्याय पुष्कर मुनि मसा की 115वी जन्म जयंती,राष्ट्रसंत गणेशमुनि मसा की 79 वी दीक्षा जयंती एवं काव्यतीर्थ जिनेन्द्रमुनि मसा की 62वी दीक्षा जयंती का कार्यक्रम रखा गया है।रविवार को नवरात्रि आराधना का महामांगलिक तथा गुणानुवाद सभा का आयोजन किया जा रहा है।पूज्य जिनेन्द्रमुनि मसा,प्रवीण मुनि मसा रितेश मुनि मसा एवं प्रभातमुनि मसा की निश्रा में किमहावीर जैन गोशाला संस्थान की तरफ से आयोजित दीक्षा जयंती महोत्सव एवं गुणानुवाद कार्यक्रम प्रातः नौ बजे आरम्भ होगा।इसी कड़ी में आयम्बिल ओली तप आराधना 9 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक रहेगी।तप अभिनन्दन एवं पारणे का कार्यक्रम18 अक्टूबर को किया जाएगा। सभी श्रावक सग्रविकाओ को भावभरा आमंत्रण समाज की तरफ से किया जा रहा है।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930