नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *पुष्कर सेवा संस्थान के तत्त्वाधान में जसवंतगढ़ में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन ,75 मरीजो की जांच* – भारत दर्पण लाइव

*पुष्कर सेवा संस्थान के तत्त्वाधान में जसवंतगढ़ में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन ,75 मरीजो की जांच*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*पुष्कर सेवा संस्थान के तत्त्वाधान में जसवंतगढ़ में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन ,75 मरीजो की जांच*

कांतिलाल मांडोत
गोगुन्दा 6 नवम्बर
श्री पुष्कर सेवा संस्थान के तत्वावधान में जसवंतगढ़ में मेघा शिवर का आयोजन किया गया।जैन समाज के संयुक्त तत्त्वाधान में कैम्प के आयोजन में समाज के गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लिया।निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में सैकड़ो मरीजो ने अपने नेत्र की जांच करवाई।बीसलपुर से आए नेत्र रोग विशेषज्ञ ने मरीजो के नेत्रों की जांच कर दवाइयां एवं निःशुल्क परामर्श दिया।

गोगुन्दा तहसील के जसवन्तगढ़ किला स्थित जैन समाज के भवन में नेत्र जांच शिविर का आयोजन प्रातः 8 बजे से 1 बजे तक किया गया।सेवार्थीयो ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।दूर दूर से आए नेत्र रोगियों की विशेष जांच दल ने आंखों की जांच कर दवाइयां ओर आई ड्रॉप्स दी गई।बीसलपुर से आए नेत्र जांच विशेषज्ञ ने आंखों की जांच,चश्मे के नम्बर की जांच की गई।बीसलपुर स्थित अस्पताल में चिकित्सको के द्वारा अत्याधुनिक मशीनों की जांच कर आंखों का ऑपरेशन किया जाएगा।

आंखों की सम्पूर्ण स्क्रीनिंग एवं उपचार निःशुल्क किया जा रहा है।आंखों की बीमारी जैसे भेंगापन, मोतियाबिंद नासूर काले पानी तथा पर्दे की सभी बीमारियों का निःशुल्क इलाज एवं ऑपरेशन पुष्कर सेवा संस्थान एवं जैन समाज के तत्वावधान में निशुल्क किया जा रहा है।जसवंतगढ़ में हर माह की दस तारिख को निःशुल्क कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।जिसमे निःशुल्क परामर्श उपचार एवं ऑपरेशन बीसलपुर अस्पताल में किया जाता है।कई वर्षों से जैन समाज एवं गुरु पुष्कर सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित निःशुल्क शिविर में हजारों ऑपरेशन का लाभ मरीजो को मिला है।नेत्र रोगियों की जांच निःशुल्क की जा रही है।वही खमनोर में हर महीने की 20 तारिख को और वास गांव में शिविर लगता है।उपरोक्त केंद्रों पर हर महीने सैकड़ो ओपीडी की निःशुल्क जांच की जा रही है।जैन समाज एवं गुरु पुष्कर सेवा संस्थान की बड़ी उपलब्धि है।जिससे असाध्य रोगों की निःशुल्क जांच कर मरीजो की आंखों की रोशनी प्रदान कर अनुकरणीय कार्य किया जा रहा है।इस बार आज मेघा शिविर का आयोजन किया गया।समाज की तरफ से भोजन की व्यवस्था की गई।शिविर में 75 ओपीडी की जांच में नेत्र रोगियों को बीसलपुर पुष्कर सेवा संस्थान के वाहन द्वारा ले जाया गया है।

इसमें मरीज के साथ एक व्यक्ति मौजूद रहेगा।कल प्रातः यानि 7 नवम्बर को नेत्र की फिर से जांच कर ऑपरेशन किया जाएगा।समाज के अग्रणी अशोक बोल्या ने बताया कि प्रवासियों का आगमन हुआ है।हर दीपावली की लाभ पंचमी पर समाज बड़ा आयोजन कर निःशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाता है। इस बार 75 ओपीडी आई है।जैन समाज के कार्यकर्ताओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया है ।रोशन टेलर ने बताया कि इस बार 75 मरीजो को बीसलपुर ले जाया गया है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31