नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के मानवाधिकारो के हनन तथा लोकतांत्रिक समाज के दायित्व पर जागरण कार्यक्रम आयोजित* – भारत दर्पण लाइव

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के मानवाधिकारो के हनन तथा लोकतांत्रिक समाज के दायित्व पर जागरण कार्यक्रम आयोजित*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के मानवाधिकारो के हनन तथा लोकतांत्रिक समाज के दायित्व पर जागरण कार्यक्रम आयोजित*
उदयपुर 11 दिसम्बर
कांतिलाल मांडोत
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (उच्च शिक्षा) राजस्थान ए वीआर एस एम की स्थानीय राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय इकाई के तत्वावधान में आज विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर “बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के मानवाधिकारों के हनन तथा लोकतांत्रिक समाज के दायित्व ” विषय पर परिचर्चा एवं विद्यार्थी जागरण का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इकाई सचिव डॉ राम सिंह भाटी ने बताया की बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू बौद्ध इसी तथा अन्य समुदायों पर अत्याचार की पराकाष्ठा हो गई है और एक लोकतांत्रिक समाज के रूप में हमें भी इसकी चिंता करनी चाहिए। बौद्धिक परिचर्चा एवं समाज जागरण के माध्यम से बांग्लादेश के अल्पसंख्यकों को न्याय दिलाने का प्रयत्न होना चाहिए। इकाई अध्यक्ष और प्राचार्य प्रोफ़ेसर दीपक माहेश्वरी ने विद्यार्थियों को समकालीन सामाजिक एवं राष्ट्रीय समस्याओं तथा मानवाधिकार उल्लंघन की घटनाओ से अवगत कराने के इस प्रयास को काफी सार्थक बताया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के ही संकाई सदस्य डॉ सुनील खटीक ने विस्तार से बांग्लादेश की पृष्ठभूमि की चर्चा की तथा वहां हो रहे अल्पसंख्यक अत्याचारों की ऐतिहासिक घटनाओं का उल्लेख किया । परिचर्चा में महाविद्यालय के संकाय सदस्यों ने हिस्सा लिया।
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उच्च शिक्षा राजस्थान के प्रदेश संयुक्त सचिव प्रोफेसर अशोक सोनी ने बताया कि विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर बांग्लादेश के संदर्भ में व्यापक जन जागृति की आवश्यकता है।
इससे पूर्व abrsm के सक्रिय सदस्यों एवं संकाय सदस्यों ने महाविद्यालय के विद्यार्थीयों को मानवाधिकार के महत्व और बांग्लादेश की वर्तमान परिस्थितियों में नागरिक समाज के हस्तक्षेप के बारे में विस्तार से बताया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031